हम एटम बम बन चुके हैं, कभी भी फट सकते हैं... कंगाली और भूख ने पाकिस्तानी अवाम को बना दिया 'मानव बम'!

Updated on 27-02-2023 06:31 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में जैसे आर्थिक संकट बढ़ रहा है, लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। आईएमएफ से कर्ज हासिल करने के लिए शहबाज सरकार टैक्स बढ़ा रही है और सब्सिडी में भारी कटौती कर रही है। इससे देश में महंगाई बढ़ती जा रही है और लोगों पर दबाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान से सामने आ रहे वीडियो यह दिखाते हैं कि अवाम में गुस्सा बढ़ रहा है। एक पाकिस्तानी यूट्यूबर जब आटे की किल्लत से जूझ रही जनता से उनकी हालत पूछने निकला तो लोगों ने कहा कि हमारा हाल ऐसा है कि हम खुद एक बम बन चुके हैं और कभी भी फट सकते हैं।

वीडियो में पाकिस्तानी यूट्यूबर लोगों से पूछता है, 'दुनिया इस वक्त पाकिस्तान की हालत पर हंस रही है, हैरान हो रही है कि यह पाकिस्तान में क्या हो रहा है। एक तरफ ये कहते हैं कि हम एक एटॉमिक पावर हैं, दूसरी तरफ इनकी अवाम रोटी के लिए रो रही है। क्या आटे के लिए पाकिस्तान में लोग खुदकुशी कर रहे हैं?' जवाब में शख्स कहता है, 'बिल्कुल कर रहे हैं। हम खुद कर रहे हैं। एटम बम हमारी ताकत है लेकिन अब हम खुद एक एटम बम बन चुके हैं। जिस तरह की हमारी हालत हो चुकी है, हम खुद एक बम हो चुके हैं। हम कभी भी, किसी भी जगह फट सकते हैं।'

सेना के पास बम, लेकिन अस्पतालों में दवा नहीं

एक वक्त था जब पाकिस्तान परमाणु बम बनाने के लिए 'घास-फूस खाने को भी तैयार' था। आज उसकी हालत कुछ वैसी ही हो गई है। मुल्क में लोगों के पास खाने को रोटी भले न हो लेकिन सेना के पास भारी मात्रा में परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है। ऐसे में सरकार ने आयात को रोक दिया है जिसका असर लगभग हर उद्योग पर पड़ा है। पाकिस्तान के अस्पतालों में अब न दवाएं हैं और न ही सर्जरी के लिए जरूरी उपकरण।

कम होगा सेना और ISI का बजट

पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को वेतन कई-कई महीनों की देरी से मिल रहा है। इसका सीधा असर उनकी जीवन-शैली पर पड़ रहा है। लोगों के लिए परिवार का बुनियादी खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। आने वाली दिनों में सरकार पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के खर्च में भी कटौती कर सकती है। खबरें दावा कर रही हैं कि सरकार ने सेना से अपने गैर-लड़ाकू खर्चे कम करने के लिए कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने लगातार भारत-विरोधी भावना का इजहार किया। इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर साफ…
 16 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने नाटो सैन्य गठबंधन के सहयोगियों को ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ देने के लिए धमकाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाटो को…
 16 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए चीन की मध्यस्थता स्वीकार करने या बातचीत की मेज पर आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने चीन…
 16 March 2026
तेल अवीव: इजरायल ने आने वाले दिनों ईरान में हमले तेज करने का ऐलान किया है। इजरायली सेना ने आने वाले तीन हफ्तों में ईरान में करीब एक हजार ठिकानों…
 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
Advt.