यह स्वाधीनता हमें देश के विभाजन की कीमत पर मिली है, यह सतत स्मरण रखना होगा : पुरोहित

Updated on 16-08-2024 02:08 PM

बागबाहरा ।  सरस्वती शिक्षा संस्थान, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला प्रतिनिधि और स्थानीय विद्यालय संचालन समिति के सदस्य अनिल पुरोहित ने इस बात पर जोर दिया है कि स्वाधीनता दिवस पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों के पूजन-वंदन के साथ ही हमें यह भी सतत स्मरण रखना होगा कि यह स्वतंत्रता हमें देश के विभाजन की कीमत पर मिली है और इस विभाजन की विभीषिका के दौरान 20 लाख लोगों की हत्या की गई और 1.5 करोड़ लोगों को अपने मूल स्थानों से विस्थापित होना पड़ा। विभाजन का यह दंश कभी न भूलने वाली पीड़ा है। पुरोहित सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय में आहूत स्वाधीनता दिवस समारोह के कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में अध्यक्षीय आसंदी से संबोधित कर रहे थे।

 पुरोहित विभाजन की विभीषिका की चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान व बांग्लादेश के निर्माण का इतिहास तो सभी जानते हैं, लेकिन अब तक भारत का 24 बार विभाजन हो चुका है। दुर्भाग्य से वामपंथियों के टुकड़ों पर पलने वाले तथाकथित इतिहासकारों ने भारत के इतिहास से देशवासियों को अवगत नहीं होने दिया और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर हमें अपने राष्ट्र के गौरव, राष्ट्र के अभिमान से अनभिज्ञ रखने का षड्यंत्र किया।

आज एक बार फिर ये षड्यंत्रकारी ताकतें भारत के कुछ नेताओं के कंधों का इस्तेमाल करके अपने झूठे नैरेटिव चलाकर भारत में भी हिंसा और अराजकता फैलाने का वही जाल बुन रहे हैं, जो उन्होंने पहले अमेरिका,  फ्रांस, श्रीलंका में बुना और आज बांग्लादेश को उसी अराजकता, हिंसा, उन्माद में धकेल दिया है।

लेकिन, भारत में इन विदेशी और वामपंथी ताकतों का षड्यंत्र कभी सफल नहीं होगा क्योंकि भारत के बच्चे-बच्चे में राष्ट्रीयता और जन-जन में लोकतंत्र व संविधान के प्रति आस्था कूट-कूटकर भरी है और वह भारत के लोग इसका मुँहतोड़ जवाब देना जानते हैं।  पुरोहित ने कहा कि विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के अध्ययन के साथ-साथ देश के इतिहास को पढ़ें, अग्निवीर योजना से जुड़कर सैन्य प्रशिक्षण अर्जित करने में भी रुचि लें, ताकि भारत को चुनौती देने वाली ताकतों का गली-गली से निकलकर मुँहतोड़ मुकाबला करने में वे सक्षम हों।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय युवा व्यवसायी और विद्यालय के पूर्व छात्र आकाश जैन ने विद्यालय परिवार को स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए शहीदों को नमन किया। जैन ने सशिमं के विद्यार्थियों से देश के समर्पित होने का आह्वान भी किया।

इस मौके पर संचालन समिति के अध्यक्ष मनसुख परमार, सचिव/व्यवस्थापक राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामजी तिवारी, सहसचिव जोगेंद्र सिंह व कार्य. सदस्य नरेश जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण, बौद्धिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया। साहित्यिक कार्यक्रम में विशेष देशभक्ति गीत, संस्कृत एवं अंग्रेजी भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कविताएँ प्रस्तुत की गईं।  इस अवसर पर विद्यालय के छोटे भैया-बहिनों ने देशभक्ति पूर्ण गीतों और विचारों से पूरे आयोजन को सजाया था। इस अवसर पर महर्षि योगी अरविंद का स्मरण कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि  जैन ने  ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात भारत मां का पूजन व आरती तथा भारत माँ, सरस्वती माँ व ओम के साथ ही महर्षि अरविंद चित्रों पर मार्ल्यापण किया गया। अतिथि परिचय एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य नंदूराम निर्मलकर ने किया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा पौरवी एवं साधना देवांगन ने किया। कार्यक्रम के अंत में पुरोहित ने विद्यालय परिसर में अपने माता-पिता के नाम पर विद्यालय संचालन समिति के सभी सदस्यों के साथ ‘एक पेड़ मॉं के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता का परिचय दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक माता-पिता, गणमान्य नागरिकगण, पूर्व छात्र एवं समस्त दीदी एवं आचार्य उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.