हमें इंजीनियर्स से नवाचार को लेकर काफी उम्मीदें – चौबे

Updated on 17-09-2022 05:06 PM
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग में इंजीनियर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।  इस मौके पर उन्होंने राजेंद्र पार्क चौक में जल संसाधन विभाग कार्यालय के सामने भारत रत्न स्वर्गीय सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की मूर्ति का अनावरण किया और अभियंताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

लोक निर्माण मंत्री साहू ने कहा कि हमारे इंजीनियर बहुत प्रतिभाशाली हैं। उनसे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार को लेकर काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि अभी भिलाई स्टील प्लांट से देश भर में हमारी पहचान है। हमारे अभियंताओं को दुर्ग शहर में भी ऐसा कुछ मॉडल वर्क तैयार करना चाहिए, जिससे दुर्ग शहर को भी इंजीनियरिंग नवाचार के लिए याद किया जाए। साहू ने कहा कि हमने इंजीनियर को काम देने के लिए उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में लगाया है। 5 हजार इंजीनियर विभिन्न प्रोजेक्ट में लगाए गए हैं। लगभग 16 हजार करोड़ रूपए के निर्माण प्रोजेक्ट प्रदेश में चल रहे हैं।

जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि स्वर्गीय विश्वेश्वरैया का योगदान न केवल देश के लिए अहम है अपितु उन्होंने भारतीय प्रतिभा की धाक दुनिया भर में जमाई। चौबे ने कहा कि जिस समय कावेरी नदी में कृष्णराज सागर बांध बनना था और अंग्रेज विशेषज्ञों ने कह दिया था कि यह बांध नहीं बन पाएगा, तब विश्वेश्वरीय ने यह चुनौती स्वीकार की और बांध का निर्माण कर दिखाया, जो इंजीनियरिंग का अपने समय का अद्भुत नमूना था। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी जल संसाधन संरचनाओं को देखते हैं, जो 100 साल तक भी पुरानी है, तो हमें लगता है कि कितनी मजबूती से हमारे इंजीनियर्स ने इन्हें बनाया होगा और तब हमें अपने अभियंताओं के ऊपर गर्व और भी बढ़ जाता है। मुझे यह भी लगता है कि यह संरचनाएं अगले 100 साल तक और चलेंगी। उन्होंने भारत रत्न स्वर्गीय सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या मूर्ति स्थापना के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडे को तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास और उनकी टीम को बधाई दी।

 इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने भी इंजीनियर्स डे की बधाई अभियंताओं को दी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी इंजीनियर्स डे पर जिले के अभियंताओं को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर राजेंद्र साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.