अजीत जोगी के सपने को पूरा करने का हमने संकल्प लिया है : सुनील

Updated on 29-05-2023 11:56 PM
कवर्धा । प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर जिलाभर में जनता कांग्रेसीयो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने बताया कि जिला के विभिन्न विभिन्न क्षेत्र में कार्यकर्ताओ ने गरीब, असहाय, बुजुर्ग, अनाथ बच्चों को भोजन-फल वितरण कर संगोष्ठी सहित अनेक  कार्यक्रम आयोजित कर स्व .जोगी को याद किया गया।

इसी कड़ी में ग्राम बैजलपुर मे जनता कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र स्वर्गीय अजीत जोगी एक युग पुरूष थे। अजीत जोगी के बताए मार्ग में चलना और उनके सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।अमीर धरती में गरीब लोगों के विरोधाभाष तोड़ेंगे, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों का राज लाएंगे। अजीत जोगी एक गरीब आदिवासी के घर में जन्म लेकर प्रोफेसर, पत्रकार, वकील, आईपीएस, आईएएस, राष्ट्रीय प्रवक्ता, विधायक, सांसद बने, भारतीय राजनीति से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किए। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में पद यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ को पग-पग  नापे है। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में  देश में सर्वप्रथम  धान का कटोरा छत्तीसगढ़ के किसानों के एक एक दाना धान खरीदी  की शुरुआत जोगी ने ही की। कबीरधाम में प्रदेश का पहला शक्कर कारखाना कम समय मे स्थापित कर जिलावासियों को सौगात दिया गया। अजीत जोगी के स्वर्गवास हो जाने के बाद भी  छत्तीसगढ़वासियो के दिल मे रहते है।

ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल  ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखम्ब, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, नई राजधानी की परिकल्पना स्व. जोगी ने की थी।  अपने तीन साल के कार्यकाल में स्व. जोगी जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक नई पहचान दिलाई। छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला रखी। दूरदृष्टिता की सोच रखने वाले स्व. जोगी छत्तीसगढ़ में स्वराज लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की स्थापना किए। इसमें राज्य के हजारों लाखों कार्यकर्ता जुड़े। वर्ष 2018 के विधानसभा में पार्टी गठबंधन को सम्मान जनक 14 प्रतिशत वोट के साथ 7 सीटें मिली । स्व. जोगी 29 मई 2020 को अपना देह त्याग कर हमेशा के लिए अमर हो गए हैं, लेकिन उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए राज्य के हजारों लाखों जोगी कांग्रेसी आज संकल्पित हैं।

कार्यक्रम में  दलीचंद ओगरे ,नारायण साहू ,शिव चन्द्रवंशी ,जेडी मानिकपुरी ,मोती टेकाम,धर्मेंद्र कश्यप ,राजेश नामदेव , दाऊराम ,रामलाल ,गणेशराम साहू ,धनीराम साहू ,लुकुउ सिंह ,बंटू ठाकुर सहित कार्यकर्ता  उपस्थित हुए ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.