हम जानते हैं हमारी बॉलिंग... फाफ डु प्लेसिस ने 6 मैच बाद ही मान ली हार, आरसीबी का कुछ नहीं हो सकता

Updated on 12-04-2024 01:21 PM
मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 की नीलामी के बाद से ही कमजोर मानी जा रही थी। टीम की गेंदबाजी में वह दम नहीं दिख रहा था। आईपीएल शुरू होने के बाद यह बात पक्की भी हो गई। हर टीम के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाजों की कुटाई हो रही है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर तो घरेलू टीम मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ 27 गेंद रहते ही 197 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद फाफ डु प्लेसिस की बातों से लगा कि उन्होंने हार मान ली है।

कप्तान फाफ ने क्या कहा?

6 मैच में 5वीं हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने साफ बोल दिया कि हमारी गेंदबाजी कमजोर है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'हमें बल्ले से रास्ते खोजने होंगे, बड़े स्कोर बनाने होंगे। हम जानते हैं हमारी गेंदबाजी हमारे लिए मजबूत पक्ष नहीं है, लेकिन हमें इसे मैनेज करने के तरीके खोजने होंगे। हमें रचनात्मक होना होगा, बल्ले से कड़ी मेहनत करनी होगी और पहले 4-5 ओवरों का बल्ले से अधिक से अधिक उपयोग करना होगा।'


196 के स्कोर को छोड़ा बना दिया

फाफ डु प्लेसिस ने माना कि इस पिच और परिस्थिति में 196 का स्कोर काफी कम था। उन्होंने कहा- हम जानते थे कि ओस बड़ा फैक्टर होने वाली है। हमें 250+ बनाने की जरूरत थी लेकिन लेकिन उन्होंने 196 को आसान बना दिया। आप जानते हैं कि जब ओस आएगी तो आपको बड़े स्कोर बनाने होंगे। गेंद बहुत गीली थी, इसे कई बार बदला गया। इसके बाद भी गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा।


मुंबई की लगातार दूसरी जीत

आईपीएल 2024 में हैट्रिक हार के साथ शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी जीत है। पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट पर 196 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 21 रन देकर 5 विकेट लिए और इससे आरसीबी की कमर टूट गई। मुंबई ने 27 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 69 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.