हमारा जीना और मरना पाकिस्‍तान के साथ... सीमा हैदर पर डकैतों से सिंध के हिंदू मंत्री ने लगाई गुहार

Updated on 18-07-2023 05:24 PM
इस्‍लामाबाद: सीमा हैदर के पाकिस्‍तान से भागकर भारत आने पर सिंध के मंदिर पर हमला हुआ है और हिंदू समुदाय के लोग डर के साए में जी रहे हैं। इन डकैतों ने धमकी दी कि अगर सीमा हैदर को वापस पाकिस्‍तान नहीं भेजा जाता तो वे हिंदुओं को निशाना बनाएंगे। इसके बाद उन्‍होंने रॉकेट लॉन्‍चर से एक हिंदू मंदिर और उससे सटे हिंदू बिजनसमैन के घर पर हमला बोला। इस घटना से स्‍थानीय लोग डरे हुए हैं। अब सिंध प्रांत के अल्‍पसंख्‍यक मंत्री ज्ञानचंद इसरानी ने डकैतों से गुहार लगाई है कि वे हिंदुओं पर हमले न करें। उन्‍होंने यहां तक कह दिया, 'हमारा जीना और मरना दोनों ही पाकिस्‍तान के साथ जुड़ा हुआ है।'

हमलावरों के खिलाफ ठोस ऐक्‍शन की बजाय मंत्री इसरानी ने सिंध विधानसभा में डकैतों से अपील की कि सदियों से इस इलाके में शांति के साथ रह रहे हिंदू समुदाय को निशाना न बनाएं। इस बीच एमक्‍यूएम पी के नेता मंगला शर्मा ने कहा कि भारी हथियारों से लैस डकैतों ने रॉकेट लॉन्‍चर की मदद से सिंध में मंदिर पर हमला किया था। शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद हिंदू समुदाय बहुत डरा हुआ है। वहीं इसरानी ने यह भी बताया कि डकैतों ने सिंध प्रांत के मंदिरों पर भी हमले की धमकी दी है।

'पाकिस्‍तान दुनियाभर में होगा बदनाम'


इसरानी ने कहा कि डकैत भी पाकिस्‍तान के नागरिक हैं और उन्‍हें ऐसा करने से बचना चाहिए जो पाकिस्‍तान का नाम खराब करे। उन्‍होंने कहा कि अगर यहां रह रहे हिंदुओं को निशाना बनाया गया तो दुनियाभर में पाकिस्‍तान का नाम बर्बाद हो जाएगा। उन्‍होंने कहा, 'हमारा जीना और मरना दोनों ही पाकिस्‍तान के साथ जुड़ा हुआ है।' मंत्री ने कहा कि पाकिस्‍तान के हिंदू समुदाय ने कुछ भी गलत नहीं किया है। ऐसे में उनके पूजास्‍थल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।

इस बीच पाकिस्‍तान की सरकार ने दावा किया है कि उसने 400 पुलिसकर्मियों को हिंदुओं के मंदिरों की सुरक्षा के लिए तैनात किया है। ये सैनिक अगले दो महीने तक इन मंदिरों की सुरक्षा करेंगे। इस बीच मं‍त्री और विधायक जहां मंदिर पर हमले की बात विधानसभा में स्‍वीकार कर रहे हैं, पुलिस ने दावा किया है कि किसी भी मंदिर को निशाना नहीं बनाया गया है। मंत्री और पुलिस के इस बयान में व‍िरोधाभास से यह साफ दिख रहा है कि पाकिस्‍तान सरकार इस पूरे मामले को दबाना चाहती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.