'हम भारत में रहते हैं, बंदूक खरीदनी ही होगी', ऋचा चड्ढा बेटी के जन्म से पहले डर गई थीं, बताया- लगा लाइफ खत्म
Updated on
23-07-2025 01:53 PM
'फुकरे' की भोली उर्फ ऋचा चड्ढा ने 'मिर्जापुर' के गुड्डू भइया अली फजल से शादी की थी और फिर बेटी को जन्म दिया था। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि जब वह मां बनी थीं तो वह डरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि जब उनको मालूम हुआ कि वह प्रेग्नेंट हैं तो उनको लगा कि अब उनकी लाइफ खत्म हो जाएगी। उन्हें सिक्योरिटी को लेकर चिंता हो रही थी। उन्होंने कहा कि हम भारत में रहते हैं इसलिए बंदूक खरीदनी ही होगी।
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने लिली सिंह के साथ बातचीत के दौरान उस पल को याद किया, जब उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बताया, 'मैं थोड़ी डरी हुई थी। सोच रही थी कि क्लाइमेट चेंज हो रहा है। लोगों को मारा जा रहा है दुनिया में बहुत चीजें खराब चल रही हैं। क्या बच्चा पैदा करना सही होगा?'
ऋचा चड्ढा को लगा उनकी लाइफ खत्म
ऋचा चड्ढा ने आगे कहा, 'जब आप पूरी तरह से सुपर इंडीपेंडेंट होते हैं तो चीजें थोड़ी बदल जाती हैं। क्योंकि आपको इंसान के लिए थोड़ा जिम्मेदार होना पड़ता है। कम के कम, शुरुआती 6 महीने तक, बच्चे के लिए सिर्फ खाना उपलब्ध कराना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा शुरुआत में रिस्पॉन्स डर था। मैं सोच रही थी, हे भगवान, क्या मेरी जिंदगी खत्म हो गई है?'
ऋचा चड्ढा ने बंदूक रखने की बात की
ऋचा चड्ढा ने बताया कि एक मां के तौर पर वह बहुत ज्यादा सचेत हो गई थीं। खासकर तब, जब पता चला कि उनको बेटी होने वाली है। उन्होंने बताया, 'मैंने सोचा कि हम भारत में रहते हैं, मुझे बंदूक खरीदनी ही होगी। फिर बाद में मैंने सोचा कि नहीं, हम देखे लेंगे। फिलहाल हम उसे अपनी तरह मजबूत बनाएंगे।' बता दें कि कपल ने 2020 में शादी की थी और 2022 में रिसेप्शन दिया था। फिर 2024 में बेटी को जन्म दिया था, जो 16 जुलाई को एक साल की हो गई।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…