हमने चारा फेंका, तुम फंस गए... राजौरी में 5 कमांडोज की शहादत के जिम्मेदार PAPF की 'मसूद कुंडली'

Updated on 06-05-2023 07:01 PM
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के विस्फोट में पांच जवान शहीद हो गए। राजौरी सेक्टर के कांडी वन में छुपे आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया। ये हमला ऐसे समय हुआ जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शंघाई शिखर सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत में मौजूद थे। इस हमले की जिम्मेदारी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAPF) ने ली है। अभी तक जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के पीछे लश्कर-ए-तोएब, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों का नाम आता था। ऐसे में सवाल है कि आखिर जम्मू-कश्मीर में ये हमला करने वाला संगठन है कौन? इस हमले के पीछे वजह क्या है?

हम मर भी गए तो जीतेंगे

पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि तुम लोगों को अपने जाल में फंसाना कितना आसान है। तुम्हारी हर चाल का हम अनुमान लगा लेते हैं। लेटर में संगठन ने आगे लिखा कि हमने 20 अप्रैल को तुम्हारे सामने चारा फेंका जंगल में लाने के लिए और तुमने बिल्कुल वहीं किया जो हम चाहते थे। हम इस हमले के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। संगठन ने कहा कि अभी जो भी हो रहा है, वह हमारी जीत है। हमने दुनिया को दिखा दिया है कि हम तुम्हारे खिलाफ हैं। अभी हम भले ही मर जाएं लेकिन हम फिर भी जीतेंगे। इसके पीछे वजह है और जिसे सारी दुनिया जानती है।

कौन है पीएपीएफ

पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुखौटा संगठन माना जाता है। पीएपीएफ ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में चार सैनिक शहीद हुए थे। सुरक्षाबलों ने भी दो आतंकवादियों को मार गिराया था। भारत सरकार इस साल जनवरी में पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट को आतंकी संगठन घोषित किया था। पीएपीएफ लगातार अन्य संगठनों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर और भारत के प्रमुख शहरों में हिंसक आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय रूप से साजिश रचने में शामिल है। यह संगठन आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं के बरगलाने में शामिल रहा है।

जी-20 बैठक के दौरान हमले की धमकी

पीएपीएफ जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे सुरक्षा बलों, राजनीतिक नेताओं और नागरिकों को धमकियां जारी कर रहा है। भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है। इसके तहत देश के हर राज्य में जी-20 की अलग-अलग समितियों की विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक होनी है। इस क्रम में जम्म-कश्मीर में भी बैठक होगी। PAFF ने जम्मू कश्मीर में जी-20 वैश्विक सम्मलेन का आयोजन करने के खिलाफ धमकी दी है। आतंकी संगठन का कहना है कि वह जी-20 की बैठक के दौरान हमला करेगा। हालांकि, सुरक्षा बल लगातार चौकसी बनाए हुए हैं।

पीएपीएफ ने जारी किया था वीडियो

PAFF ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी बेल्ट में नौ सैनिकों की हत्या के बाद अक्टूबर 2021 में एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में दावा किया गया था कि दो अज्ञात आतंकवादियों ने अगले दिन (11 अक्टूबर) भोर में अपने तम्बू पर घात लगाकर हमला करने से पहले लगभग 10 घंटे तक भारतीय सेना के गश्ती दल पर नजर रखी थी। सेना ने नौ सैनिकों की हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी के वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.