हम आजमाना चाहते थे कप्तान रोहित शर्मा ने खोला राज बैटिंग ऑर्डर में बदलाव पर तोड़ी चुप्पी

Updated on 28-07-2023 02:57 PM
बारबाडोस: भारत के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद नहीं थी कि केनसिंगटन ओवल का विकेट इतना खराब हो जाएगा लेकिन उन्होंने गुरुवार को पहले वनडे में अपने और विराट कोहली से पूर्व युवाओं को मौका देने के अपने फैसले का बचाव किया। भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। मैच में स्पिनरों का दबदबा रहा जिन्होंने कुल लिए गए 15 में से 10 विकेट चटकाए। स्पिन के अनुकूल इस पिच पर काफी उछाल भी देखने को मिला।

'मैंने कभी नहीं सोचा था कि पिच इस तरह खेलेगी'

रोहित ने पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि पिच इस तरह खेलेगी, टीम की जरूरत थी कि पहले गेंदबाजी की जाए। पिच में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के लिए सब कुछ था, हमारे खिलाड़ियों ने उन्हें उस स्कोर तक सीमित रखकर अच्छा प्रदर्शन किया।’ कप्तान खुद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने कहा कि इससे उन्हें पुरानी यादों में खो जाने का मौका मिला जब वह नए खिलाड़ी के तौर पर इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते थे। रोहित ने कहा, ‘मैंने भारत के लिए डेब्यू किया और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा था, मुझे उन दिनों की याद आ गई।’

अपने से पहले युवाओं को भेजने पर कप्तान रोहित ने किया बचाव
व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका देने को लेकर रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया। रोहित ने कहा, ‘हम वनडे के लिए आए खिलाड़ियों को खेलने का समय देना चाहते थे, जब भी संभव होगा हम इन चीजों को आजमाते रहेंगे। उन्हें 115 रन तक सीमित रखने के बाद हम जानते थे कि हम इन खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं और उन्हें मौका दे सकते हैं।’

सूर्यकुमार को नंबर तीन पर और हार्दिक पंड्या को नंबर चार पर भेजने के कदम का बचाव करते हुए रोहित ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस तरह के ज्यादा मौके मिलेंगे।’ उन्होंने डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की भी प्रशंसा की, जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में सभी को प्रभावित किया था।

मुकेश कुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे
रोहित ने कहा, ‘मुकेश शानदार थे, वह गेंद को अच्छी गति से स्विंग करा सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्हें ज्यादा नहीं देखा है। हालात चाहे जो भी हों, हमें उन्हें रोकने के लिए सही एरिया में गेंदबाजी करने की जरूरत है और मुझे लगा कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। और फिर इशान ने बल्ले से अच्छा किया।’

बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने सिर्फ छह रन देकर चार जबकि बाएं हाथ के ही स्पिनर जडेजा ने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 23 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। शार्दुल ठाकुर (14 रन पर एक विकेट), हार्दिक पंड्या (17 रन पर एक विकेट) और मुकेश कुमार (22 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में भारत ने इशान (46 गेंद में 52 रन, सात चौके, एक छक्का) के अर्धशतक से 22.5 ओवर में ही पांच विकेट पर 118 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

हार के बाद शे होप का बड़ा बयान
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने स्वीकार किया कि उनकी टीम उस तरह नहीं खेली जिस तरह से खेलना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘बस इतना कहें कि हमने उस तरह से नहीं खेला जैसा हमें खेलना चाहिए था। एक चुनौतीपूर्ण पिच पर, हमें रन बनाने के तरीके ढूंढने की जरूरत थी। मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं लेकिन क्रिकेट देखने वाला कोई भी व्यक्ति देख सकता है कि यहां क्या हो रहा है। लेकिन हमें रन बनाने के तरीके खोजने होंगे।’


कुलदीप यादव ने चहल को दिया अपनी सफलता का श्रेय
छह रन पर चार विकेट चटकाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ बने कुलदीप ने कहा कि सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कुलदीप ने कहा, ‘परफेक्ट। हमने तेज गेंदबाजों के साथ शुरुआत की। मुकेश, डेब्यू कर रहे हैं। शार्दुल और हार्दिक ने भी विकेट लिए। मैं और जडेजा, हमने शानदार प्रदर्शन किया।’

उन्होंने कहा, ‘ विकेट लेने से ज्यादा महत्वपूर्ण लेंथ पर ध्यान देना है। लोग कहते हैं कि यह तेज गेंदबाजों का स्वर्ग है और मुझे खुशी है कि (स्पिनरों ने) हमारी तरफ से सात विकेट लिए और उनके स्पिनरों ने भी कुछ विकेट लिए। गेंद थोड़ी स्पिन हो रही थी और उछाल भी मिल रहा था। कॉम्पिटिशन होना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन मैं और (युजवेंद्र) चहल प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं सोचते हैं और सिर्फ एक-दूसरे के साथ काम करते हैं। जब आपके पास मदद के लिए चहल जैसे सीनियर होते हैं तो इससे आपको बहुत आत्मविश्वास मिलता है। हम पांच या छह साल से एक साथ खेल रहे हैं, उन्होंने काफी मदद की है। कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, हम बस एक-दूसरे का साथ देते हैं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.