'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे', ट्रंप का बड़ा बयान, बोले-'वो बात करें या ना करें फर्क नहीं पड़ता'

Updated on 13-04-2026 01:01 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि 'उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि पाकिस्तान में शांति वार्ता नाकाम होने के बाद ईरान बातचीत की टेबल पर लौटता है या नहीं।' फ्लोरिडा से लौटने के बाद मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे वापस आते हैं या नहीं। अगर वे वापस नहीं आते हैं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है।" हालांकि ट्रंप ने एक बार फिर से साफ शब्दों में कहा है कि 'ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने नहीं देंगे।'

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में हुई वार्ता पर कहा 'ईरान ने संकेत दिया कि वह परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा है।' उन्होंने ज़ोर देकर कहा 'वे अब भी इसे चाहते हैं और पिछली रात उन्होंने यह बात साफ कर दी थी। लेकिन ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।' इससे पहले भी जब इस्लामाबाद में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ईरान के साथ बात कर रहा था तब भी ट्रंप ने कहा था 'तेहरान के साथ कोई समझौता हो या न हो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे- ट्रंप

शनिवार को वाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा 'चाहे कुछ भी हो जीत हमारी ही होगी।' उन्होंने आगे कहा 'हो सकता है कि वे कोई समझौता कर लें या हो सकता है कि न करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिए से देखें तो जीत हमारी ही होगी।' वहीं ज्वाइंट बेस एंड्र्यू पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा 'ईरान अब बहुत खराब हालत में है और वो काफी व्याकुल हैं। हमने उनके साथ 21 घंटे तक बात की है और हम उनकी स्थिति काफी अच्छे से जानते हैं।'
ट्रंप ने आगे कहा 'वो बहुत खराब हालत में हैं। और एक बात जो साफ शब्दों में समझने की जरूरत है कि ईरान के पास किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं होगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे। ऐसा कोई भी रास्ता नहीं है जिससे वो परमाणु हथियार हासिल कर सकें। हमने पिछली रात बातचीत के दौरान उनके सामने ये बिल्कुल साफ कर दिया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।'
आपको बता दें कि पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच करीब 21 घंटे तक बातचीत चली थी और दोनों देश किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कल पत्रकारों से कहा "सीधी सी बात यह है कि हमें उनकी तरफ से एक पक्का वादा चाहिए कि वे न तो परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करेंगे और न ही ऐसे साधन जुटाएंगे जिनकी मदद से वे तेजी से परमाणु हथियार हासिल कर सकें।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.