हमसे न हो पाएगा... ट्रंप के अमेरिका में 75% लोगों ने हाथ खड़े किए, 38 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Updated on 04-09-2025 03:38 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश के लोगों को अमीर बनाने का वादा किया है। इसके लिए उन्होंने दुनिया भर के देशों पर जमकर टैरिफ लगाया है। लेकिन उनकी यह मुहिम उल्टी पड़ती दिख रही है। देश में कॉस्ट ऑफ लिविंग लगातार बढ़ रही है। एक सर्वे के मुताबिक अमेरिका में केवल 25% लोगों का मानना है कि उन्हें अपने लिविंग स्टैंडर्ड में सुधार की उम्मीद है। वॉल स्ट्रीट जर्नल का यह सर्वे 1987 में शुरू हुआ था और यह पहला मौका है जब 75% लोगों का मानना है कि वह अगली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य नहीं देखते हैं।

इस सर्वे के मुताबिक 2020 से पहले कई साल तक 50% से 60% अमेरिकी भविष्य को लेकर आशान्वित थे। ताजा सर्वे में शामिल 70 फीसदी लोगों ने कहा कि अमेरिकन ड्रीम अब एक ऐसा सपना बनकर रह गया है जिसके पूरे होने की उम्मीद कम है। यह 15 साल में सबसे बड़ा आंकड़ा है। यानी इतनी बड़ी संख्या में लोग कभी भी देश के भविष्य को लेकर निराश नहीं थे। चिंता की बात यह है कि हर उम्र, हर वर्ग और हर इलाके के लोग ऐसा सोचते हैं।

कर्ज का जाल

यह स्थिति तब है जबकि अमेरिका की इकॉनमी ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। लेकिन देश का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। यह 37 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है जो देश की इकॉनमी का करीब 125% है। इस कर्ज के भुगतान के लिए अमेरिका को भारी पैसा देना पड़ रहा है। टैरिफ के कारण आने वाले दिनों में अमेरिका में महंगाई बढ़ने का खतरा है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है और पूरी दुनिया से खाने-पीने का सामान मंगाता है। अब टैरिफ के कारण विदेशों से आने वाला सामान महंगा हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.