आज बदलने वाला है मौसम, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए मुंबई का अपडेट

Updated on 26-09-2024 12:16 PM

 इंदौर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने निम्र दबाव प्रणाली के कारण आंध्र और दक्षिण ओडिशा के तटों से उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में भारी बारिश और आंधी आने की संभावना है। आईएमडी ने आज (गुरुवार) तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।


इसके अलावा मौसम विभाग के आधिकारिक बयान के अनुसार 26 से 30 सितंबर तक केरल, माहे, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।


पश्चिमी भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान


अगले तीन दिनों में कोकण, गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में व्यापाक रूप से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों के दौरान हल्की बरसात होने की उम्मीद है, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में पूरे हफ्ते वर्षा होगी। इस बीच 26 सितंबर को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में तथा 27 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।


मध्य भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान


अगले तीन दिनों में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि इसके बाद छिटपुट बरसात की संभावना है। मध्यप्रदेश में 27 सितंबर तक, साथ ही विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।


पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान


अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मैदानी क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 28 सितंबर तक मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और बिहार में भारी बारिश हो सकती है।


उत्तर पश्चिमी भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान


पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 26 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 26 से 27 सितंबर को उत्तराखंड, 27 से 29 सितंबर तक पूर्वी यूपी और 28 सितंबर को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.