MP में मौसम ने लिया यू टर्न, नए सिस्टम के चलते इंदौर से जबलपुर समेत 16 जिलों बारिश का अलर्ट

Updated on 27-09-2024 11:46 AM
भोपालः मध्य प्रदेश में विदा होने से पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के एक दर्जन से भी अधिक जिलों में पानी गिरा। गुरुवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक प्रदेश में सर्वाधिक बारिश खंडवा में 45 मिली मीटर हुई। नर्मदापुरम में इंदौर में 22 नर्मदा पुर में 10 धार में 11 बैतूल में 10 रायसेन में तीन रतलाम में 9 उज्जैन में 11 खजुराहो में 10 छिंदवाड़ा में एक नरसिंहपुर में 7 नौगांव में एक सिवनी में 11 और बालाघाट में एक मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश का यह दौरान दो-तीन दिन तक जारी रहने का अनुमान जताया है।

कहां कितना तापमान


तापमान की बात की जाए तो रतलाम में 35 डिग्री सेल्सियस इंदौर में 30.5 ग्वालियर में 32.7 भोपाल में 32 गुना में 33.5 खंडवा में 30.1 उज्जैन में 31.8 जबलपुर में 32.4 टीकमगढ़ में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

यह मौसम प्रणाली सक्रिय


हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात की बना हुआ है। इस कारण उत्तरी मध्य प्रदेश में शुक्रवार से तेज बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। इस मौसम प्रणाली की वजह से अगले दो-तीन दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश


बैतूल, बुरहानपुर,खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, देवास और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.