शादी, हनीमून और फिर मूवी हॉल में धोखा! जयपुर के होटल में बुक कराया पैकेज रह गया धरा

Updated on 06-07-2023 06:45 PM
जयपुर/सीकर: राजस्थान के जयपुर में एक नवविवाहित जोड़े के बीच बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इसमें सीकर का एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए जयपुर पहुंचा। इस दौरान पति के साथ जो घटना हुई, वह काफी हैरान करने वाली है। इस दौरान वह अपनी दुल्हन को एक मॉल में मूवी दिखाने पहुंचा। इंटरवल के दौरान उसकी दुल्हन उसे गच्चा देकर फरार हो गई। यहां पढ़ें शादी और हनीमून के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ क्या हुआ?

​मॉल में मूवी देखते समय...

हैरान कर देने वाला यह मामला सीकर जिले की नवविवाहित जोड़े का है। इस जोड़े की 7 दिन पहले शादी हुई है। यह जोड़ा हनीमून मनाने के लिए जयपुर आया था। इस दौरान मॉल में मूवी देखने के दौरान यह पूरी घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर पीड़ित पति ने जयपुर के आदर्श नगर पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। इस पर पुलिस ने युवक की पत्नी की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद जो हुआ, वो युवक के लि बेहद चौंकाने वाला था।

पति फूड काउंटर पर गया पीछे से पत्नी हुई फुर्र

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 7 दिन पहले ही शाहपुरा निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ जयपुर में हनीमून मनाने का प्लान बनाया। इस पर वे दोनों 3 जुलाई को जयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने होटल में कमरा किराए लिया। दिन में वह पत्नी को लेकर पिंक स्क्वायर मॉल में घुमाने ले गया। जहां उन्होंने शॉपिंग की। इसके बाद वह पत्नी को लेकर थिएटर में मूवी दिखाने ले गया। इस दौरान इंटरवल में वह फूड काउंटर पर खाने-पीने का सामान खरीदने गया। इसके बाद वह वापस लौटा तो, उसकी पत्नी सीट से गायब मिली। इस दौरान उसने थिएटर में उसे काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद युवक काफी परेशान हुआ और उसने परिजनों को मामले की सूचना दी।

बस से युवती पहुंची मायके

पत्नी के गायब होने पर युवक उसे पागलों की तरह ढूंढ़ता रहा। इस दौरान उसने अपनी पत्नी को काफी बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके कुछ देर बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। इस बीच उसकी पत्नी थियेटर से भागकर बस स्टैंड पहुंच गई। वहां से बस पकड़कर अपने मायके शाहपुरा पहुंच गई। इस दौरान अचानक बेटी के मायके में आने से उसके परिजनों के भी होश उड़ गए। आखिर क्या कारण हैं कि उनकी बेटी अचानक पीहर आ गई। वहीं पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दुल्हन खुद शाहपुरा पुलिस थाने बयान देने पहुंची।

विवाहिता का जवाब सुनकर चौक गए सब

पति ने आदर्श नगर पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इस मामले का जब विवाहिता को पता लगा तो, वह खुद शाहपुरा पुलिस थाने में बयान देने के लिए पहुंच गई। वहां उसने अपने बयान से सबको चौका दिया। उसका कहना था कि वह इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं है और उसके पति के साथ नहीं रहना चाहती है। इसलिए वह मूवी देखने के दौरान मौका पाकर भागकर अपने पीहर आ गई। सूचना पर ससुराल के लोग भी विवाहिता के घर पहुंच गए। फिलहला विवाहिता को समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। दोनों परिवारों में इस बात की काफी चिंता हो रही है कि विवाहिता बिना किसी कारण के 7 दिन में शादी के रिश्ते को क्यों खत्म करना चाहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.