बेसुध रहा बुधवार, कई शोज कैंसिल! 'मैदान', BMCM, 'दो और दो प्‍यार' और LSD2 मिलकर भी नहीं कमा पाए 2 Cr

Updated on 25-04-2024 01:41 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍मों की ऐसी दुर्गती की कल्‍पना शायद ही किसी ने की होगी। कोरोना महामारी के बाद, अब जब 'जवान', 'पठान' और 'शैतान' जैसी फिल्‍मों ने दर्शकों को सिनेमाघर तक वापस लाने का काम किया, वहीं अप्रैल का महीना बहुत ही बुरा बीता है। थ‍िएटर्स में इस वक्‍त अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और विद्या बालन तक की फिल्‍में मौजूद हैं, लेकिन हालत यह है कि बुधवार को चार फिल्‍मों ने कुल मिलाकर भी 2 करोड़ रुपये का बिजनस नहीं किया है। सिनेमाघरों की कुर्सियां खाली पड़ी हैं, शोज कैंस‍िल हो रहे हैं, यहां तक कि कई सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स को कुछ दिनों के लिए बंद भी कर दिया गया है।

ईद के मौके पर रिलीज हुई 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' तमाम तैयारियों और शोर के बावजूद डिजास्‍टर बन चुकी है। sacnilk की र‍िपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 14वें दिन बुधवार को जहां 'मैदान' ने देश में महज 75 लाख रुपये का बिजनस किया है, वहीं 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 80 लाख रुपये कमाए हैं।

BMCM ने कमाए हैं 57 करोड़, 'मैदान' ने 37 करोड़

अली अब्‍बास जफर के डायरेक्‍शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' की हालत सबसे अध‍िक खराब है। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 14 दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर महज 57.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि अमित शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'मैदान' का बजट 100 करोड़ रुपये है और इसने 14 दिनों में 37.80 करोड़ रुपये कमाए हैं।

लोकसभा चुनाव और IPL के बाद अब मौसम की मार

ये दोनों ही फिल्‍में डिजास्‍टर बन चुकी हैं। आलम ये है कि दोनों फिल्‍मों के शोज में 100 में से 8-9 कुर्सियों पर ही दर्शक नजर आ रहे हैं। जबकि दर्शकों की कमी के कारण कई शोज कैसिंल करने पड़े हैं। इन दोनों ही फिल्‍मों के पास ईद की छुट्टी और फिर रामनवमी की छुट्टी का लाभ उठाने का मौका था। लेकिन ओपनिंग डे से ही इनकी कमर ऐसी टूटी है कि इनका उठकर खड़ा हो पाना भी नामुमकिन है। एक ओर जहां फिल्‍में दर्शकों को रिझा नहीं पा रही हैं, वहीं मौसम के बढ़ते तापमान, लोकसभा चुनाव 2024 और आईपीएल के मैच के कारण आगे भी टिकट ख‍िड़की पर ऐसी ही मंदी जारी रहने का अनुमान है।

'दो और दो प्‍यार' और LSD2 की हालत और भी खराब

इन दो बड़ी फिल्‍मों के अलावा बीते शुक्रवार को रिलीज विद्या बालन-प्रतीक गांधी की 'दो और दो प्‍यार' और द‍िबाकर बनर्जी की 'लव सेक्‍स और धोखा 2' की हालत और भी पस्‍त है। बुधवार को छठे दिन 'दो और दो प्‍यार' ने जहां 28 लाख रुपये कमाए हैं, वहीं LSD2 ने 5 लाख रुपये का बिजनस किया है।

'दो और दो प्‍यार' और LSD2 की हालत और भी खराब

इन दो बड़ी फिल्‍मों के अलावा बीते शुक्रवार को रिलीज विद्या बालन-प्रतीक गांधी की 'दो और दो प्‍यार' और द‍िबाकर बनर्जी की 'लव सेक्‍स और धोखा 2' की हालत और भी पस्‍त है। बुधवार को छठे दिन 'दो और दो प्‍यार' ने जहां 28 लाख रुपये कमाए हैं, वहीं LSD2 ने 5 लाख रुपये का बिजनस किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.