जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितम्बर तक किया जाएगा वजन त्यौहार का आयोजन

Updated on 11-09-2024 11:00 AM

बालोद । राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शुन्य से 06 वर्ष के सभी बच्चों के वजन एवं ऊँचाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितम्बर तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में वजन त्यौहार के आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने एवं इसका समुचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इस दौरान शुन्य से 06 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन एवं ऊँचाईयों की माप कर उसे पोषण ट्रेकर एप्प में एण्ट्री की जाएगी।

जिससे कि जिले में कुपोषण की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सके। बैठक में बताया गया कि वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज शुन्य से 06 वर्ष के बच्चों के अलावा ऐसे बच्चों जिनके नाम आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज नही है।  उनका भी वजन लेकर पोषण स्तर का मापन किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक मे कलेक्टर चन्द्रवाल ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आम नागरिकों तक इसका समुचित प्रचार-प्रसार हेतु इस संबंध में नारा लेखन तथा मुनादी आदि कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए हैं। चन्द्रवाल ने राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय वजन त्यौहार का भी आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पूरे देश में 01 से 30 सितम्बर के मध्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के माध्यम से आवश्यक जानकारियां एवं प्रशिक्षण प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले मे वजन त्यौहार के सुचारू संचालन हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन मशीन, इन्फेन्टोमीटर तथा स्टिडियों मीटर की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को दिए गए है। जिससे कि सभी बच्चों का वजन एवं ऊँचाई का निर्धारित तरीके से मापन किया जा सके।

इस कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र के तहत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों में किए जा रहे वजन त्यौहार का स्थल निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन कर इसकी प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1524 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है जिनमें 0 से 06 वर्ष के लगभग 57 हजार से अधिक बच्चे दर्ज है जिनका उपरोक्त अवधि में वजन एवं ऊँचाई लेकर उसकी एण्ट्री पोषण ट्रेकर एप्प में की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.