बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' के साथ 'वेलकम टू द जंगल' की भी निकली हेकड़ी, 'धमाल 4' हुई 100 करोड़ पार

Updated on 18-07-2026 01:51 PM
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट की 'अल्फा' के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखने वाली बात है कि आने वाले दिनों में ये दोनों बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड की इस बड़ी रिलीज के सामने कितना टिक पाती हैं।

हाल ही में 10 जुलाई को रिलीज हुई 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई फिल्मों को पीछे छोड़ा। लेकिन शुक्रवार को 'द ओडिसी' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई। अब इन फिल्मों के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

'द ओडिसी' ने पहले ही दिन निकाल दी सबकी हेकड़ी

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन 8,413 शोज से करीब 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म में ब्रिटिश-इंडियन एक्टर हिमेश पटेल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। उन्होंने ओडिसियस के भरोसेमंद साथी यूरिलोचस का किरदार निभाया है। फिल्म के शानदार आईमैक्स अनुभव की भी दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं।

'धमाल 4' की कमाई ₹101.50 करोड़ रुपये

करीब 130 से 200 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित बजट में बनी 'धमाल 4' की कमाई पर इस फिल्म का असर साफ दिखाई दिया। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक देसी बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹101.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने ₹5.50Cr रुपये कमाए। इस फिल्म ने विदेशों में अब तक ₹18.75 Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक ₹139.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

'अल्फा' का निकला दम

वहीं दूसरी ओर करीब 100 से 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' की कमाई में भी गिरावट जारी है। रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 56.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब₹67.49 करोड़ रुपये है, जबकि दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई करीब ₹95.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

'वेलकम टू द जंगल' की भी निकली हेकड़ी

इन फिल्मों के अलावा करीब 125 करोड़ की लागत से बनी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए 22 दिन गुजर चुके हैं। शुक्रवार को इसने करीब 24 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड ₹190.24 करोड़ कमा लिए और केवल विदेशों में हुई कमाई की बात करें तो ये करीब ₹33.35Cr है। भारत में इसने ₹132.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.