वेल्डिंग वाले चश्मे... पहले बाबर आजम अब नोमान अली, रमीज राजा ने तो हद ही पार कर दी, कमेंट्री का एक और ऑडियो वायरल

Updated on 14-10-2025 01:08 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रामिज राजा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रविवार को पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम पर 'ड्रामा' वाली टिप्पणी के बाद सोमवार को उन्होंने एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी स्पिनर नोमान अली पर तंज कसा। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कमेंट्री के दौरान राजा ने नोमान अली को लेकर एक गजब टिप्पणी कर दी।

रमीज राजा ने नोमान अली को क्या कह दिया?

रमीज राजा ने नोमान अली के चश्मे को 'वेल्डिंग के चश्मे' जैसा बताया। इस पर सोशल मीडिया पर स्थानीय समर्थकों ने उन्हें फिर से आलोचना का शिकार बनाया। रमीज राजा पाकिस्तानी क्रिकेट में एक चर्चित चेहरा हैं। कमेंट्री के क्षेत्र में भी उनका काम मिला-जुला रहा है। नोमान अली के बारे में राजा ने लाइव कमेंट्री में कहा, 'नोमान अली ने फैंसी चश्मा पहना है। यह वेल्डिंग के चश्मे जैसा लग रहा है।'

बाबर आजम को लेकर भी की थी टिप्पणी

इससे पहले, मैच के पहले दिन जब बाबर आजम को आउट दिया गया था तो उन्होंने डीआरएस का इस्तेमाल किया था। जब टीवी पर रीप्ले दिखाया जा रहा था तब रामिज राजा ने कमेंट्री में कहा, 'यह आउट है, ड्रामा करेगा।' यह टिप्पणी शायद अनजाने में माइक चालू रहने के कारण प्रसारित हो गई थी। हालांकि, यह ऑडियो जल्द ही फैंस के ध्यान में आ गया और वायरल हो गया। यह मैच की चर्चा का विषय बन गया और बाबर आजम की 23 रनों की छोटी पारी पर भारी पड़ गया।

नोमान अली ने किया शानदार प्रदर्शन

दूसरे दिन, लाहौर में पिच स्पिनरों के लिए मददगार साबित हुई। नोमान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 216 पर 6 विकेट खोकर रोकने में मदद की। टोनी डी ज़ोरज़ी ने 81 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.