सभी के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं : भूपेश बघेल

Updated on 25-04-2023 10:44 PM
रायपुर । अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री बघेल रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बोरियाखुर्द पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत "अरपा पैरी के धार" से कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम आखरी चरण में है। सभी वर्गों के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। हमने जो योजनाएं बनाई हैं, उसका कितना क्रियान्वयन हुआ है यह पता लगाने आये हैं।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि कर्ज किसका-किसका माफ हुआ, इस पर सभी किसानों ने हाथ उठाकर हां मैं उत्तर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की ऋण माफी हुई है, किसानों के खाते में पैसे आए। हमने किसानों और मजदूरों को काम दिया है। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे उपस्थित थे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभान्वित ग्राम पथरी निवासी श्याम बघेल ने मुख्यमंत्री से कहा कि पिछले साल की चार किश्त मिल गई है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना के बारे में पूछे जाने पर लाभान्वित दलदल सिवनी की टिकेश्वरी धीवर ने बताया कि प्रतिमाह 2 बार स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गाड़ी आती है। यहां पर सभी जांच मुफ्त में होती है। फ्री में दवाइयां दी जाती है।

टिकेश्वर ने बताया कि मेरी तबीयत खराब थी और मैंने गाँव में हिमोग्लोबिन जांच कराया,  डॉक्टर ने अच्छे से इलाज किया, अब मेरी तबीयत ठीक है।

मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के बीच पूछा किनका राशन कार्ड नहीं बना है,  इस पर देवांतीन साहू ने राशनकार्ड बनाने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सर्वे सूची में नाम होने पर कार्ड बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे सूची में नाम होने पर बीपीएल कार्ड बनाया जायेगा।

कुंती द्वारा राशन देने में अनियमितता की शिकायत की गई, इन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राशन दुकान के सामने शेड बनाने के लिए निर्देशित किया ताकि राशन के लिए कतार में लगे लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े।

मुख्यमंत्री द्वारा शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना के बारे में पूछे जाने पर लाभान्वित दलदल सिवनी की टिकेश्वरी धीवर ने बताया कि प्रतिमाह 2 बार स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गाड़ी आती है। यहां पर सभी जांच मुफ्त में होती है। फ्री में दवाइयां दी जाती है।

भगवती साहू ने बताया कि चावल और नमक फ्री में मिलता है। शक्कर 1 किलो 20 रुपये में दिया जाता है।

गैस 12 सौ रुपए में मिलता है काफी महंगा है। भगवती ने कहा कि मिट्टी तेल भी महंगा है, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस और पेट्रोल का दाम केंद्र सरकार तय करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.