अच्छा सिला दिया... भारत में पाक खिलाड़ियों को मिल रहा प्यार और पीसीबी चीफ ने बताया 'दुश्मन मुल्क'

Updated on 29-09-2023 01:23 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी टीम लाहौर से दुबई के रास्ते हैदराबाद पहुंची है। हैदराबाद पहुंचने के बाद यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी भारत मिले में प्यार से गदगद हो गए। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर इस सत्कार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। हालांकि इन सबके बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ जका अशरफ का एक बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल जका अशरफ मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भारत को दुश्मन मुल्क बता रहे हैं। इस वीडियो में जका अशरफ यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'पाकिस्तान के इतिहास में खिलाड़ियों को इतने पैसे कभी नहीं मिले जितने हमने इनको दिए हैं। जब ये किसी दुश्मन मुल्क में या किसी भी जगह खेलने जाएं जहां कंप्टिशन हो रहा है तो उन्हें पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए।'

जका अशरफ के इस बयान के बाद खलबली मच गई है। एक तरफ जहां भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर प्यार मिल रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मुखिया अगर इस तरह का बयान दे रहा है तो इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकता है।

विश्व कप के लिए जका अशरफ ने दिखाए थे नखरे

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ये वही जका अशरफ हैं जिन्होंने विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम नहीं भेजने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झुकना पड़ा और उसने अपनी टीम को भारत भेजा।

जका अशरफ ने एशिया कप के दौरान भी अड़ंगा लगाया था। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से साफ मना कर दिया था। बीसीसीआई ने एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की थी और ऐसा ही हुआ। यही कारण है कि एशिया कप के सिर्फ चार मैच ही पाकिस्तान में खेले गए जबकि 9 मुकाबले का आयोजन श्रीलंका में हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.