ब्रेक दबाने गया…एक्सीलेटर पर दब गया पैर, डिवाइडर से टकराकर सपोर्ट वायर पर हवा में अटकी तेज रफ्तार कार

Updated on 02-08-2026 01:25 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। फिर बिजली के खंभे को सहारा देने के लिए लगाए गए स्टील के सपोर्ट वायर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि स्टील का मजबूत वायर टूटा नहीं। वायर कार का भार संभालता रहा, जिससे चालक की जान बाल-बाल बच गई।

सुबह 5:15 बजे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे की है। कार चालक भोपाल से रायसेन मार्ग की ओर जा रहा था। आकाशवाणी कार्यालय के पास अचानक साइड से गुजर रहे एक अन्य वाहन से बचने के चक्कर में चालक ने कार को कट मारा, जिससे कार सीधे सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।टकराने के बाद घबराहट में चालक का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर ही दबा रह गया। इससे कार अत्यधिक रफ्तार में आगे बढ़ी और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल के डबल स्टील सपोर्ट वायर पर जाकर चढ़ गई।

चालक सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

बिजली के खंभे का स्टील वायर बेहद मजबूत था, जिसने कार का पूरा वजन उठा लिया और वाहन उसी पर अटका रहा। हादसे में कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को वायर से सुरक्षित उतरवाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.