बॉल पकड़ रहे थे या मछली... दिल्ली कैपिटल्स के फील्डर्स ने हद मचा दी, 11 गेंदों पर छोड़े चार कैच

Updated on 13-05-2024 12:00 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2024 में कई कमाल के कैच के साथ ही बेहतरीन रन आउट भी देखने को भी मिले हैं। इसके साथ ही खराब फील्डिंग का काफी दिखी है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला में हुए मैच के दौरान 5 कैच गिराए। अब दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। कैच छोड़ते हुए देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दिल्ली के फील्डर हाथ में मक्खन लगाकर फील्डिंग करने उतरे हैं।

कुलदीप के एक ओवर में दो कैच गिरे

दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9वां ओवर कुलदीप यादव डाल रहे थे। क्रीज पर रजत पाटीदार के साथ विल जैक्स थे। ओवर की तीसरी गेंद को जैक्स ने हवा में खेल दिया। टॉप एज की वजह से गेंद बॉलर के पीछे तरफ गई। कप्तान अक्षर पटेल गेंद को लपकने के लिए भागे। उनके हाथ में आने के बाद गेंद छिटक गई। एक गेंद बार ही रजत पाटीदार को जीवनदान मिला। इस बार लॉन्ग ऑन पर शाई होप ने आसान कैच गिरा गिया।

अगली 8 गेंद पर दो कैच गिरे

तीन गेंदों के भीतर दो कैच छोड़ने के बाद दिल्ली के फील्डर्स ने अगली 8 गेंदों पर दो और कैच गिरा दिए। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने विल जैक्स को जीवनदान दिया। स्टब्स उल्टा होकर पीछे की तरफ भाग रहे थे। 11वें ओवर की पहली गेंद पर रजत पाटीदार को जीवनदान मिला। इस बार कैच कप्तान अक्षर पटेल ने गिराया। रसिख डार की धीमी गेंद को पाटीदार ने कवर में खेला। वह गेंद अक्षर के हाथ में हाकर बाहर निकल गई।

मैच में क्या क्या हुआ?

रजत पाटीदार के अर्धशतक की मदद से पहले खेलते हुए आरसीबी ने 9 विकेट पर 187 रन बनाए। पाटीदार ने 32 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। कैमरुन ग्रीन ने भी 24 गेंद पर 32 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की पारी आखिरी ओवर में 140 रनों पर सिमट गई। कप्तान अक्षर ने 57 रन बनाए। यश दयाल ने आरसीबी के लिए 3 विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.