गेंद पकड़ रहे थे या मछली... गली क्रिकेट में भी नहीं होती है ऐसी फील्डिंग, देख कर माथा पीट लेंगे

Updated on 11-05-2024 12:57 PM
ढाका: बांग्लादेश के खिलाफ चौथे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने फील्डिंग में एक ऐसा ब्लंडर किया जिससे टीम खूब खिल्ली उड़ रही है। बांग्लादेश की पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जिम्बाब्वे के फील्डर ने एक आसान सा रन आउट मिस कर दिया। इस तरह के रन आउट को शायद गली क्रिकेट में भी नहीं छोड़ा जाता होगा।

दरअसल ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर बांग्लादेशी बल्लेबाज तनवीर इस्लाम ने हल्के हाथों से खेलकर सिंगल लेने का प्रयास किया था। उनके साथ मुस्तफिजुर रहमान नॉन स्ट्राइक एंड पर थे, लेकिन गेंद को फील्ड होते देख तनवीर आधी क्रीज पर पहुंच कर रुक गए। ऐसे में मुजारबानी ने तेजी से कीपर की तरफ गेंद को थ्रो किया लेकिन गेंद को वह नहीं पकड़ पाए। मिस फील्ड होने के बाद बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने र पूरा कर लिया, लेकिन गेंद थर्ड मैन की तरफ दूर चली गई थी तो तनवीर इस्लाम ने दूसरे रन के लिए भी कॉल दिया।

एक ही छोड़ पर पहुंच गए दोनों बल्लेबाज
हालांकि, मुस्तफिजुर का ध्यान की गेंद की तरफ रह गया। उन्होंने नहीं देखा कि तनवीर दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े हैं। इतने में तनवीर भी मुस्तफिजुर के एंड पर पहुंच गए। इस तरह दोनों ही बल्लेबाज एक छोर पर थे, फिर क्या था तनवीर वापस नॉन स्ट्राइक एंड पर दौड़ पड़े और थर्ड मैन से गेंद भी फील्ड की जा चुकी थी।

गेंद को पकड़ने के लिए बॉलर के साथ दो और खिलाड़ी वहां मौजूद था। बल्लेबाज काफी दूर था फील्डर विकेट के बिल्कुल नजदीक होकर भी रन आउट नहीं कर पाया। उसके हाथों से गेंद ऐसे फिसली जैसे की वह पानी में कई मछली पकड़ रहा हो। इस घटना के बाद से जिम्बाब्वे की टीम जमकर खिल्ली उड़ रही है।

बांग्लादेश ने 5 विकेट से जीता मैच

जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे मैच में बांग्लादेश की टीम ने पांच रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 138 रन ही बना पाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.