वेस्टइंडीज ने चली बड़ी चाल, भारत को हराने के लिए खूंखार गेंदबाज को टीम में किया शामिल

Updated on 18-07-2023 06:12 PM

नई दिल्ली: भारतीय टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली पारी और 141 रनों शर्मनाक हार के बाद वेस्टइंडीज ने बड़ा कदम उठाया है। उसने त्रिनिदाद में भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अपनी 13 खिलाड़ियों की टीम में एक अनकैप्ड स्पिनर को शामिल किया है। यह वह खिलाड़ी है, जो हाल ही में अपने घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर हुआ है।


नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीजन के पहले मैच में कैरेबियाई टीम निराशाजनक तरीके से पारी और 141 रन से हार गई। क्वींस पार्क में दूसरा टेस्ट शुरू होने पर वह जीत की राह पर लौटने और सीरीज बराबर करने के लिए उत्सुक होगी। वेस्टइंडीज ने डोमिनिका में भारत से हारने वाली अधिकांश टीम पर भरोसा बनाए रखा है। उन्होंने साथी ऑलराउंडर रेमन रीफर के स्थान पर अपने 13-खिलाड़ियों की टीम में रोमांचक ऑफ स्पिनर केविन सिंक्लेयर को शामिल किया है।

रीफर भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के दौरान बिना विकेट लिए केवल दो और 11 रन का स्कोर बना पाए थे। वह टीम के साथ त्रिनिदाद जाएंगे और चोट लगने की स्थिति में अभी भी उनका उपयोग किया जा सकता है। सिंक्लेयर वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट को एक और गेंदबाजी विकल्प देते हैं। अगर वह यहां खेलते हैं तो उनका टेस्ट डेब्यू होगा। 23 वर्षीय खिलाड़ी पहले ही 7 वनडे और 6 टी20 टीम के लिए खेल चुके हैं।

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वॉलिफायर टूर्नामेंट के दौरान यूएई के खिलाफ घातक बॉलिंग करते हुए 4 विकेट झटके थे। गुयाना में जन्मे, सिनक्लेयर आउट होने का जश्न मनाते समय अपने ट्रेडमार्क फ्लिप के लिए प्रसिद्ध हैं। माना जा रहा है कि यह स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल के साथ मिलकर भारत के खिलाफ स्पिन की बागडोर संभालेगा।

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, तेज नारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, केमार रोच, केविन सिंक्लेयर, जोमेल वारिकन
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.