वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता तीसरा टी-20:3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया, शाई होप प्लेयर ऑफ सीरीज

Updated on 28-08-2024 02:18 PM

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। कैरेबियाई टीम ने मंगलवार रात तीसरे और आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को DLS मैथड से 8 विकेट से हराया। टीम ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट और दूसरा 30 रन से जीता था।

त्रिनिदाद में मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन ही बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई। जवाब में वेस्टइंडीज को 116 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। कैरेबियाई बैटर्स ने इस टारगेट को 9.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

रोमारियो शेफर्ड मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। 134 रन बनाने वाले शाई होप को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

अफ्रीकन की धीमी शुरुआत, स्टब्स टॉप स्कोरर
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत धीमी रही। टीम ने 23 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। पावरप्ले में भी टीम ने 23 रन ही बनाए थे। यहां ओपनर रीजा हेंड्रिक्स 9 रन बनाकर आउट हुए।

रिक्लेटन और मार्करम ने पारी संभाली
हेंड्रिक्स के आउट होने के बाद ओपनर रयान रिक्लेटन (27 रन) ने कप्तान ऐडन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 बॉल पर 38 रनों की पार्टनरशिप की। यहां कप्तान मार्करम भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 15 बॉल पर 40 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के के सहारे 266.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

शेफर्ड को 2 विकेट, हुसैन-फ्रोडे को भी विकेट
वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। अकील हुसैन और मैथ्यू फ्रोडे को एक-एक विकेट मिले।

रन चेज में विंडीज ने 2 रन पर विकेट गंवाया
116 रन का रिवाइज्ड टारगेट चेज कर रही वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। टीम ने 2 रन के स्कोर पर ओपनर एलिक एथनॉज का विकेट गंवा दिया। उन्हें ब्योर्न फोर्टुइन ने आउट किया।

होप की मैच विनिंग पारी, पूरन-हेटमायर के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप
पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद शाई होप ने मोर्चा संभाला। उन्होंने निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप करके टीम को जीत दिला दी। होप ने पूरन के साथ 20 बॉल पर 58 और 33 बॉल पर नाबाद 56 रनों की पार्टनरशिप की।

मुकाबले में होप ने 42, पूरन ने 35 और हेटमायर ने 31 रन की पारियां खेलीं। साउथ अफ्रीका की ओर से फोर्टुइन के अलावा ओटनील बार्टमैन को विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.