WFI एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग आज साल का कैलेंडर तय होगा

Updated on 16-01-2024 01:20 PM

भारतीय रेसलिंग फेडरेशन (WFI) मंगलवार 16 जनवरी को एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग करने जा रहा है। इस मीटिंग में फेडरेशन पर केंद्रीय खेल मंत्रालय के निलंबन पर चर्चा की जाएगी।

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह 'बबलू' ने दैनिक भास्कर को बताया कि हमने निलंबन पर चर्चा करने के लिए ही एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग बुलाई है। इसमें मेंबर्स से राय ली जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सिंह ने यह भी कहा- 'फेडरेशन भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) द्वारा गठिन एडहॉक बॉडी को स्वीकार नहीं करता है।'

UWW के सस्पेंशन पर IOA बताएगा
सिंह ने भारतीय रेसलिंग संघ के निलंबन पर कहा कि हमने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को पत्र लिखा था। इस पर वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय ओलिंपिक संघ से जवाब मांगा था। अब इस बारे में IOA ही बता सकता है।

यह है मीटिंग के मुख्य एजेंडा

  • फेडरेशन को नए ऑफिस में शिफ्ट करना है। ऑफिस चेंज पर चर्चा होगी।
  • रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया साल 2024 का कैलेंडर भी जारी करेगा।
  • नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन पर चर्चा की जाएगी।

मंत्रालय के सस्पेंशन के खिलाफ कोर्ट का रुख कर सकता है फेडरेशन
फेडरेशन के एक अन्य सूत्र ने कहा है कि खुद पर खेल मंत्रालय के निलंबन के खिलाफ फेडरेशन कोर्ट का रुख कर सकता है, क्योंकि फेडरेशन की कार्यकारणी का गठन लोकतांत्रित प्रक्रिया का पालन करते हुए किया गया है।

22 दिन पहले खेल मंत्रालय ने WFI सस्पेंड किया था
22 दिन पहले भारतीय खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया। 24 दिसंबर को मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) से रेसलिंग फेडरेशन के मामलों के मैनेजमेंट के लिए एडहॉक कमेटी बनाने को भी कहा था और IOA ने एडहॉक कमेटी भी बना दी है। 

संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर अनीता को हराया था
21 दिसंबर को भारतीय रेसलिंग संघ के चुनाव में संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर कॉमनवेल्थ चैंपियन रेसलर अनीता श्योराण को 33 वोट से हराया था। संजय को 40 वोट मिले थे, जबकि अनीता को 7 वोट ही मिले थे। 

चुनाव के बाद विवाद; साक्षी का संन्यास, बजरंग-विनेश ने अवॉर्ड लौटाए
दिग्गज पहलवान संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में उतर आए थे। ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान किया था, जबकि बजरंग और विनेश ने अपने अवॉर्ड वापस लौटा दिए थे। 

पिछले एक साल से विवादों में कुश्ती
रेसलिंग फेडरेशन पिछले एक साल से विवादों में है। ये विवाद पिछले साल जनवरी-फरवरी में महिला पहलवानों के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीडन के आरोप से शुरू हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.