Land For Job Scam में अमित कात्याल ने क्या किया था? लालू-तेजस्वी के दिल्ली वाले बंगले का कनेक्शन जानें

Updated on 11-11-2023 02:25 PM
पटना/दिल्ली: लालू परिवार के करीबी अमित कात्याल को ईडी ने अरेस्ट कर लिया। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले गिरफ्तारी हुई है। मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में अमित कात्याल पर शिकंजा कसा है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद और उनके डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव के सहयोगी बताया जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अमित कात्याल को शुक्रवार को हिरासत में लिया था। फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अब अमित कात्याल को स्थानीय अदालत में पेश किए जाएगा। पूछताछ के लिए ईडी की ओर से कस्टडी की मांग किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक अमित कात्याल करीब दो महीने से ईडी के समन की अनदेखी कर रहा था। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में उसके खिलाफ जारी ईडी के समन को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी थी।

लालू का करीबी अमित कात्याल गिरफ्तार


ईडी ने इस साल मार्च में लैंड फॉर जॉब मामले में लालू, तेजस्वी, उनकी बहनों और अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी। तब कात्याल से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी ली गई थी। जांच एजेंसी के अनुसार, कात्याल राजद सुप्रीमो का 'करीबी सहयोगी' होने के साथ-साथ 'ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड' का पूर्व निदेशक भी है।

एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड इस मामले में कथित तौर पर एक 'लाभार्थी कंपनी' है। इसका पंजीकृत पता दक्षिणी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक आवासीय इमारत है, जिसका इस्तेमाल तेजस्वी यादव रहने के लिए कर रहे थे। कथित घोटाला उस समय का है, जब लालू केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की पहली सरकार में रेल मंत्री थे।

लालू यादव पर आरोप है कि 2004-2009 तक भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप-डी पदों पर कई लोगों को नियुक्त किया गया था। इसके बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू के परिवार के सदस्यों और एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्री कर दी थी।


लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर शिकंजा


Prevention of Money Laundering Act की आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। ईडी का ये मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज की गई एक शिकायत पर आधारित है। सीबीआई के अनुसार, नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई थी, लेकिन पटना के कुछ निवासियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में विभिन्न जोनल रेलवे में स्थानापन्न (Substitute) के रूप में नियुक्त किया गया था।

जांच एजेंसी का आरोप है कि बदले में उम्मीदवारों ने सीधे या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से लालू के परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर अत्यधिक रियायती दरों पर जमीन बेची, जो मौजूदा बाजार दरों के एक-चौथाई से पांचवें हिस्से तक थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.