अशनीर ग्रोवर ने ऐसा क्या कर दिया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने लगा दी क्लास

Updated on 11-01-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शार्क टैंक इंडिया शो से चर्चा में आए अशनीर की भारत पे के मैनेजमेंट (BharatPe) से लंबे समय से खींचातान चल रही है। बीते दिनों भारतपे (BharatPe) में अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के बाद सीईओ पद संभालने वाले सुहैल समीर ( Suhail Sameer) को भी अब अपना पद छोड़ना पड़ा था। सुहैल समीर (Suhail Sameer) का अशनीर के साथ उनका विवाद इतना बढ़ा कि उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा। दोनों ओर से लंबे वक्त से जुबानी जंग जारी थी। दोनों के बीच अनबन की खबरों के बाद सुहैल चर्चा में आए थे। Bhartpe के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने इस खबर का इस्तेमाल कंपनी में अपने सहयोगियों पर निशाना साधने के लिए किया था। उन्होंने सुहैल समीर को 'नल्ला' कहकर संबोधित किया था। अशनीर ग्रोवर ने तो ट्वीट करके पूरी कविता लिख मारी थी। भारतपे, जिनके पूर्व सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) रहे हैं, उनके ऊपर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगा था। इसके बाद उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया दिया था। अब हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने अशनीर ग्रोवर को संयम बरतने की सलाह दी है। हाईकोर्ट ने सलाह दी है कि अशनीर भारत पे के मामले में थोड़े विनम्र होकर बात करें।

कोर्ट में दायर की गई थी याचिका


बता दें कि अशनीर ग्रोवर सोशल मीडिया पर भारत पे के प्रबंधक के खिलाफ बहुत हमलावर रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए भारत पे की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अब कोर्ट ने अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार के सदस्यों को विनम्र रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पक्ष के वकीलों को अपने क्लाइंट को समझाने की सलाह भी दी है।

अशनीर और सुहैल के बीच हुई थी अनबन


अशनीर और सुहैल के बीच काफी अनबन हो गई थी। इसी के चलते सुहैल को भारतपे के सीईओ पद से हटना पड़ा था। हालांकि कंपनी में इससे पहले भी तीन बड़े अधिकारियों के इस्तीफे हुए हैं। इनमें विजय अग्रवाल, नेहुल मल्होत्रा और रजत जैन शामिल हैं। पिछले साल मार्च में अशीनर ग्रोवर के इस्तीफे के बाद सुहैल ने भारतपे की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अशनीर ग्रोवर सोशल मीडिया पर भारत पे के मैनेजमेंट के खिलाफ लिखते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.