ईरान से जंग के बीच इजरायल ने ऐसा क्या किया जो दोस्त भारत से मांगनी पड़ी माफी, जानें चीन और पाकिस्तान कनेक्शन

Updated on 14-06-2025 02:16 PM
यरुशलम: ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल को अपने दोस्त भारत से माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल, इजरायली रक्षा बलों (IDF) से शुक्रवार को एक बड़ी चूक हुई है, जब उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ईरान के खतरे को दिखाते हुए एक मानचित्र पेश किया। इजरायली सेना के ऑधिकारिक हैंडल से किए इस पोस्ट में भारत के जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा, जबकि अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखा दिया गया। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इजरायल की इस गलती भारतीय यूजर्स को नाराज कर दिया।

भारतीय यूजर्स ने इजरायल को घेरा

भारतीयों ने मानचित्र की इस गलती को पकड़ लिया और इसक लिए आईडीएफ को निशाने पर लेना शुरू किया। कुछ भारतीयों ने तो इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को टैग करते हुए मांग की कि पोस्ट को हटा दिया जाए और सही मानचित्र के साथ फिर से पोस्ट किया जाए। एक यूजर ने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'सटीकता को भूल जाइए, यह सच्चाई से कहीं दूर है। इस खेदजनक नोट को पोस्ट करने के बजाय इसे बदला क्यों नहीं जाता? आपको भारत की भावनाओं और हमारे संबंधों को समझने की जरूरत है। देर आए, दुरुस्त आए। प्लीज इसे जल्द से जल्द बदलें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.