सांप समझे क्या, दमकल है ये... गाजियाबाद का स्नेक आर्म फायर टेंडर, बुझाएगा कोने-कोने में लगी आग

Updated on 13-01-2024 01:05 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की हाईराइज बिल्डिंगों में आग लगने की घटना के दौरान फायर फाइटिंग टीम को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। इसे देखते हुए गाजियाबाद का दमकल विभाग जल्द ही 20 मीटर तक की ऊंचाई पर जाकर आग बुझाने वाले स्नेक आर्म फायर टेंडर अपने बेड़े में शामिल करेगा। इसे लेकर गाजियाबाद फायर डिपार्टमेंट की तरफ से शासन को डिमांड भेजी गई है। यह फायर टेंडर बिल्डिंग के बाहर से ही अंदर प्रदेश कर कोने-कोने की आग बुझाने में सक्षम होगा। आधुनिक तकनीक वाली यह हाइड्रोलिक मशीन सांप की तरह हर दिशा में घूमकर इमारत के अंदरूनी हिस्से में लगी आग तक पहुंच सकती है।

आग पर पानी की बौछार करने के लिए इसके अंदर ही पाइप लगा होता है। यह स्नेक आर्म पूरी तरह फायर प्रूफ होता है। पाइप की जगह इस मशीन का इस्तेमाल करने से आग वाली जगह पर बिल्कुल अंदर जाकर पानी की बौछार की जा सकेगी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि स्नेक आर्म फायर टेंडर को 20 मीटर तक की ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए 72 मीटर के हाइड्रोलिक प्लैटफॉर्म की भी डिमांड की गई है।

धुएं में दिखाई न देने की दिक्कत नहीं होगी


दमकल विभाग ने स्नेक आर्म फायर टेंडर के साथ-साथ अपने बेड़े में शामिल करने के लिए विक्टिम सर्च कैमरा भी मांगा है। सीएफओ ने बताया कि कई बार आग बुझाने के दौरान फैले धुएं के कारण घटनास्थल पर कुछ दिखाई नहीं देता है। ऐसे में कई बार अगर कोई बेहोश होकर फंसा हुआ होता है तो टीम को दिखाई नहीं देता है। विक्टिम सर्च कैमरा एडवांस तकनीक पर काम करता है। इस कैमरे से देखने पर धुएं के बीच फंसा व्यक्ति आसानी से दिख सकता है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कैमरा बेहद जरूरी है।

2023 में आग से बचाए गए 595 लोग

गाजियाबाद में साल 2023 में आग लगने की 1058 घटनाएं हुईं। हालांकि ये 2022 की तुलना में कम रहीं। इस दौरान दमकल की टीम आग में फंसे 595 लोगों की जान बचाई। वहीं, 4 लोगों की इस दौरान जान गई भी। आग लगने के अलावा भी दमकल ने दूसरे मामलों में मिली सूचना के बाद 67 लोगों के साथ 64 पशुओं की भी जान बचाई। सीएफओ ने बताया कि आने वाले दिनों में नई तकनीक के साथ फायर टीम की काम करने की क्षमता और बेहतर हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.