ECS Biztech में ऐसा क्या दिखा कि स्टॉक सीधे 20% की छलांग लगा गया?

Updated on 18-05-2023 08:22 PM
मुंबई: एशियाई बाजारों से आज पॉजिटिव संकेत मिले हैं। इसी से प्रेरणा लेते हुए भारतीय शेयर बाजारों में भी आज शुरुआती तेजी दिखी। फाइनेंसियल सर्विसेज और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में मजबूत लाभ ने भारतीय हेडलाइन इंडेक्स को सत्र की शुरुआत में काफी मदद की। हालांकि आज बीएसई रियल्टी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इनमें 1% से अधिक की गिरावट आई।

सुबह 10:35 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.28% की बढ़त के साथ 61,735 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स 0.22% बढ़कर 18,222 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स पर, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स लिमिटेड बाजार में टॉप लूजर्स थे।
सेंसेक्स में शीर्ष पर रहने वाले बजाज फाइनेंस के शेयरों में पिछले महीने की तुलना में 15% से अधिक की वृद्धि के साथ मजबूत बढ़त जारी रही। बीएसई पर एडवांस डिक्लाइन रेशियो को देखें तो 1,752 शेयरों में तेजी और 577 शेयरों में गिरावट रहा। इस तरह से एडवांस-डिक्लाइन रेशियो दृढ़ता से बढ़त वाले शेयरों के पक्ष में रहा। लाभांश घोषणा के बाद हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड के शेयर 8% से अधिक चढ़ गए।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने मुख्य सूचकांकों को पीछे छोड़ दिया है। बीएसई के शीर्ष स्मॉलकैप गेनर इंडो अमाइन्स लिमिटेड के शेयर स्मॉल-कैप बुल्स को सक्रिय रखते हुए 14% से अधिक चढ़ गए। जिंदल सॉ लिमिटेड और द अनूप इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर भी जमकर खरीदे गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.