क्या गिफ्ट चाहिए भाई तेरो को? तू हमें दे, रोहित शर्मा ने तो ईशान किशन के मजे ले लिए

Updated on 19-07-2023 01:57 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकबार फिर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। इस सवाल का जवाब देते हुए कि वह ईशान किशन को जन्मदिन पर क्या गिफ्ट देंगे, हिटमैन ने अपने चुटीले अंदाज में कहा, 'क्या बर्थडे गिफ्ट चाहिए भाई तेरेको? सामने खड़े ईशान किशन ठहाके लगाकर हंसते रहे। पत्रकार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। डोमिनिका में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करने वाले ईशन किशन 18 जुलाई को 25 साल के हो गए।

गुरुवार से त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित से पूछा गया कि क्या उन्होंने किशन को जन्मदिन का कोई उपहार देने की योजना बनाई है। इस पर रोहित कहते हैं, 'क्या गिफ्ट चाहिए भाई तेरेको? सब तो है मुझे टीम से पूछना होगा, यह टीम का योगदान होगा। जन्मदिन का उपहार तू हमको दे भाई 100 रन बनाकर।

मजाकिया लम्हों के बात रोहित ने फिर गंभीरता से बात शुरू की और ईशान किशन को एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया, जिसने भारत के लिए छोटे से करियर में अपनी क्षमता दिखाई है। भारतीय कप्तान ने कहा, 'कुछ समय पहले ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया था। उनके पास टैलेंट है, जिसे हमें सामने लाना है। उसे अवसरों की जरूरत है, वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है जो आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करता है। मैंने उनसे इस बारे में स्पष्ट बातचीत की है कि उन्हें कैसे खेलना चाहता हूं। हमने उसे खुद को अभिव्यक्त करने की भी आजादी दी है।'

36 वर्षीय भारतीय कप्तान डोमिनिका की टर्निंग और बाउंसिंग पिच पर किशन की कीपिंग से विशेष रूप से प्रभावित थे। अपने पहले टेस्ट मैच में स्टंप के पीछे प्रदर्शन के लिए झारखंड के क्रिकेटर की प्रशंसा करते हुए, रोहित ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, यह देखते हुए कि वह अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहा था। ऐसे विकेट पर जो टर्निंग और उछाल ले रही थी, उस विकेट पर जडेजा और अश्विन की कुछ बॉल्स नीची भी रह रही थीं, मैं उनके विकेटकीपिंग कौशल से बहुत प्रभावित हुआ।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.