विवादित फैसले पर आउट हुए तो क्या हुआ, संजू सैमसन ने तोड़ दिया एमएस धोनी के छक्के वाला बड़ा रिकॉर्ड

Updated on 08-05-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर आठ विकेट खोकर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस रनचेज के जवाब में शानदार फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रन की तूफानी पारी खेली। आठ चौके और छह छक्के लगा चुके संजू तेजी से शतक और अपनी टीम को जीत दिलाने की ओर बढ़ रहे थे कि एक विवादित कैच से उनकी पारी का अंत हुआ। यही मैच का टर्निंग पॉइंट भी था। राजस्थान रॉयल्स की टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। मैच में संजू एंड कंपनी को दिल तोड़ने वाली हार जरूर मिली, लेकिन उन्होंने एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी भी हासिल की।
सबसे तेज 200 छक्के
अब संजू सैमसन आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के उड़ाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। संजू सैमसन से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। संजू ने अपनी 159वीं पारी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया जबकि धोनी को 200 छक्के मारने में 165 पारी लगी थी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना क्रमश: तीसरी, चौथी और पांचवीं पोजिशन पर है। इतना ही नहीं ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो वह क्रिस गिल, एबी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर, कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसेल के बाद टूर्नामेंट में 200 छक्के मारने वाले 10वें बल्लेबाज बने हैं।शानदार फॉर्म में चल रहे संजू
केरल के रहने वाले संजू सैमसन आईपीएल के मौजूदा संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में रॉयल्स के लिए असाधारण रहे हैं। वह वर्तमान में आरसीबी के विराट कोहली और सीएसके के रुतुराज गायकवाड़ के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। कैपिटल्स के खिलाफ सैमसन ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन को हाल ही में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में होने वाले टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था। सैमसन ने 2020 सीजन में स्टीव स्मिथ से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी अपने पास ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.