5 साल पहले 'पाताल लोक' में क्या हुआ, सीजन- 2 से पहले जानें हाथीराम और हथौड़ा त्यागी की कहानी
Updated on
15-01-2025 05:26 PM
शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने कहा कि उन्हें हाउसवाइफ चाहिए थी और इसलिए उन्होंने शिवांगी का फिल्मी करियर छुड़वा दिया। शक्ति कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन शिवांगी से साल 1982 में शादी की थी। शिवांगी एक एक्ट्रेस और सिंगर थीं। शादी के बाद दोनों बेटी श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत के पैरेंट्स बने।
शक्ति कपूर ने 'टाइमआउट विद अंकित' के पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने गर्लफ्रेंड शिवांगी से किस कदर भीख मांगी थी कि वह शादी से पहले अपना एक्टिंग और सिंगिंग करियर छोड़ दें। शक्ति ने कहा कि वह शिवांगी के जिंदगी भर आभारी रहेंगे कि उन्होंने इतनी बड़ी कुर्बानी दी। वह आज भी शिवांगी के आगे इस बात के लिए हाथ जोड़ते हैं।
'मुझे इतनी घरेलू और खूबसूरत लड़की कहां मिलेगी?'
शक्ति कपूर ने कहा, 'मैं उनसे मिला था। वह एक चाइल्ड आर्टिस्ट थीं मैं फिल्म में एक बुजुर्ग का किरदार निभा रहा था। वह मुझसे 12 साल छोटी हैं। हम मिले, प्यार हो गया और मैंने मन में सोचा, 'मुझे इतनी घरेलू और खूबसूरत लड़की कहां मिलेगी?'
'मैंने भीख मांगी और कहा कि एक्टिंग छोड़ दो, हाउसवाइफ बन जाओ'
शक्ति कपूर ने आगे कहा, 'एक दिन मैंने उनसे कहा कि मेरा काम डिस्टर्ब हो रहा है और मुझे फोकस करने की जरूरत है। तो वह गुस्सा हो गईं। मैं उनके पास गया और भीख मांगी। मैंने माफी मांगी और उनसे कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि तुम एक हाउसवाइफ बनो। हमने कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद सभी ने हमारे रिश्ते को स्वीकार कर लिया।'
बेटा पैदा होने के बाद घरवालों ने स्वीकारा रिश्ता
शक्ति कपूर ने फिर कहा, 'उन्होंने मेरे लिए अपना सिंगिंग करियर और बाकी सब कुछ छोड़ दिया। आज तक, मैं हाथ जोड़कर उन्हें इसके लिए धन्यवाद देता हूं।' शक्ति कपूर और शिवांगी के घरवालों ने उनका रिश्ता तब स्वीकार किया, जब वो बेटे सिद्धांत के पैरेंट्स बन गए। साल 1987 में वो बेटी श्रद्धा के पैरेंट्स बने। श्रद्धा जहां बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं, वहीं सिद्धांत एक्टिंग में कुछ खास नहीं कर पाए।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…