बंगाल विधानसभा में ऐसा क्या हुआ कि TMC-BJP आए साथ, ममता ने सुवेंदु अधिकारी से कहा- आप चाय पर घर बुलाइए, मैं आऊंगी

Updated on 05-08-2024 04:55 PM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच राजनीतिक सौहार्द देखने को मिला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पूर्व साथी और अब बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के सुझावों को माना। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी ने राज्य की एकता के लिए एक प्रस्ताव का समर्थन किया। ममता बनर्जी ने यहां तक कहा कि अगर उन्हें न्योता मिलेगा तो वो विपक्ष के नेता के घर चाय पीने जरूर जाएंगी। दरअसल यह प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री और बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार की ओर से उत्तरी बंगाल के विकास परियोजनाओं के लिए बेहतर वित्त पोषण के लिए इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत लाने के प्रस्ताव के बाद आया था। हालांकि बाद में सुकांत मजूमदार ने सफाई दी कि उनका प्रस्ताव केवल धन आवंटन से संबंधित है और इसका राज्य को विभाजित करने से कोई लेना-देना नहीं है।

टीएमसी ने बीजेपी पर निशाना साधा
इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने मजूमदार के प्रस्ताव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि पूर्वी राज्य में लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी नीत केंद्र सरकार विभाजन की राजनीति का सहारा ले रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की ओर से बंगाल को विभाजित करने के कथित प्रयासों के खिलाफ यह प्रस्ताव लाया गया था। प्रस्ताव में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के एक नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री ने भारत के प्रधान मंत्री को एक प्रस्ताव सौंपा है कि उत्तर बंगाल के उक्त जिलों को इस राज्य से अलग कर दिया जाए और उन्हें पूर्वोत्तर भारत में विलय कर दिया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.