वक्फ बिल की बैठक में ऐसा क्या हुआ कि सभी विपक्षी सांसद कर गए वॉकआउट

Updated on 15-10-2024 02:45 PM
नई दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि समिति नियमों के अनुसार कार्य नहीं कर रही है। वे लोकसभा अध्यक्ष से अपनी समस्याओं को लेकर बात करेंगे। समिति ने देशभर में लोगों से वक्फ बिल को लेकर सुझाव मांग रही है। विभिन्न शहरों में हितधारकों के साथ चर्चाएं कर रही है। बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा के लिए सोमवार को एक बैठक हुई थी।

किन विपक्षी सांसदों ने किया बायकॉट?

विपक्षी सांसदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए आरोप लगाया कि समिति नियमों के अनुसार काम नहीं कर रही है। विपक्षी सांसदों ने अनवर मणिप्पडी पर कर्नाटक सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के गौरव गोगोई और इमरान मसूद, डीएमके के ए राजा, शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी के मोहिबुल्लाह और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने कार्यवाही के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई।

आज फिर होगी बैठक

शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि हमने बहिष्कार किया है क्योंकि समिति सिद्धांतों और मानदंडों के साथ काम नहीं कर रही है। नैतिक और सैद्धांतिक रूप से वे गलत हैं। इसको देखते हुए, विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मिलने और वक्फ विधेयक पर अपनी चिंताओं से अवगत कराने का फैसला किया है। समिति के मंगलवार को फिर से बैठक करने की उम्मीद है। इस बैठक में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधियों से मौखिक सबूत सुने जाएंगे।

28 सितंबर को, प्रस्तावित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर अपने राष्ट्रव्यापी परामर्श अभ्यास के तहत, संयुक्त संसदीय समिति ने हैदराबाद में विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक की थी। बैठक में बोलते हुए, जेपीसी प्रमुख जगदम्बिका पाल ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के साथ चर्चा की। 42 संगठनों के हितधारकों ने चर्चा में भाग लिया। हम विभिन्न शहरों में हितधारकों के साथ चर्चा कर रहे हैं। यहां से, हम चेन्नई और फिर बैंगलोर जाएंगे। इससे पहले, हम अहमदाबाद और मुंबई गए थे। हम दिल्ली भी जा रहे हैं। हमें अगले संसद सत्र से पहले रिपोर्ट सौंपनी है और हम अधिक से अधिक हितधारकों के साथ चर्चा करेंगे और एक व्यापक रिपोर्ट बनाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.