जो अपने वतन की नहीं हुई, कुरान की नहीं हुई वह सचिन की क्या होगी... क्या बोले सीमा हैदर के सुसराल वाले?

Updated on 21-07-2023 03:58 PM
इस्लामाबाद : भारत और पाकिस्तान में इस समय एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है सीमा हैदर। चार बच्चों की मां जो पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी। सीमा का कहना है कि वह ग्रेटर नोएडा में रहने वाले अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए भारत आई है जिससे उसकी मुलाकात 2020 में ऑनलाइन गेम पबजी के माध्यम से हुई थी। भारत में जहां लोग सीमा को शक की नजरों से देख रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान में पड़ोसियों और घरवालों ने उसका बहिष्कार कर दिया है। सोशल मीडिया पर सीमा की ससुराल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग उसकी जमकर आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में जर्नलिस्ट एक दुकानदार से पूछता है, 'दिखने में आपको सीमा कैसी लगती थी।?' दुकानदार जवाब देता है, 'मुझे तो बहुत अच्छी लगती थीं।' रिपोर्टर ने पूछा, 'सीमा ने कभी आपकी दुकान से उधार लिया?' वह जवाब देता है, 'नहीं, वह किसी दूसरे बंदे के साथ आती थी।' रिपोर्टर कहता है, 'इसका मतलब सीमा का किसी और के साथ भी अफेयर था?' एक दूसरे शख्स से रिपोर्ट ने पूछा, 'सचिन को लगता है कि सीमा उससे सच्ची मोहब्बत करती है।'

'जो वतन की नहीं, वह किसी की नहीं'

उसने जवाब दिया, 'जो अपने वतन से मोहब्बत नहीं करती, अपने बच्चों से नहीं करती, अपने पति से नहीं करती, अपनी कुरान से नहीं करती तो वह सचिन से मोहब्बत क्या करेगी?' इससे पहले सीमा के पड़ोसी और रिश्तेदारों ने कहा था कि बेहतर होगा कि वह अब पाकिस्तान न लौटे। सीमा के मकान मालिक के बेटे ने कहा कि उसे अपने बच्चों को पाकिस्तान वापस भेज देना चाहिए लेकिन वह वहीं रह सकती है क्योंकि वह अब मुसलमान नहीं है।

फर्जी नाम से नेपाल में रुके सचिन और सीमा

सीमा हैदर के केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में उसने बताया कि वह और सचिन मार्च 2023 में नेपाल के एक होटल में फर्जी नाम से रुके थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के पोखरा से भारत के लिए बस पकड़ते समय सीमा ने अपना नाम 'प्रीति' बताया था। उसने अपना आईडी कार्ड दिखाने के बजाय दावा किया कि वह एक भारतीय नागरिक है और उसके पास आधार कार्ड है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.