जिसे समझा मीरा वो निकली लुटेरन...दिल्ली के इंजीनियर को अहमदाबाद में भारी पड़ा डेटिंग का शौक

Updated on 11-08-2023 01:56 PM
अहमदाबाद: दिल्ली के रहने वाले एक इंजीनियर को शहर में डेटिंग का शौक भारी पड़ गया। एक बड़ी कंपनी में काम करने वाले युवक ने कुछ दिन पहले एक ऑनलाइन डेटिंग एप पर खुद का अकाउंट बनाया था। अकाउंट बनाने के बाद युवक को खूबसूरत प्रोफाइल फोटो वाली आईडी से कॉल आई। युवक ने बातचीत की। लड़की ने अपना नाम मीरा बताया। दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया और फिर अहमदाबाद के वस्त्रापुर झील घूमने के गए। इसके बाद दोनों ने मीरा ने इंजीनियर युवक को डेटिंग के लिए होटल में चलने के कहा। युवक पर जब डेटिंग पर होटल में पहुंचा तो दो ट्रांसजेंडर ने मिलकर उससे कैश और लैपटॉप छीन लिया। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक ट्रांसजेंडर को अरेस्ट किया है।

कैसे जाल में फंसा इंजीनियर युवक?
अहमदाबाद की एलिसब्रिज पुलिस के अनुसार दिल्ली के रहने वाले अमित गोयल ने शिकायत मिली थी कि उसके बाद दो ट्रांसजेंडर ने लूटपाट की है। पुलिस ने अनुसार गोयल ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए मीरा के संपर्क में आया था। उसके कहने पर होटल बुक किया था। जब वह होटल में पहुंचा और बाथरूम से नहाकर बाहर निकला तो उसकी टॉवल खींच कर गिरा दी और इसके बाद दोनों ट्रांसजेंडर ने 9000 रुपये कैश के साथ 25 हजार रुपये का लैपटॉप ले लिया। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर कोई शिकायत की तो झूठे केस में फंसा देंगे।

पुलिस के सामने उतारे कपड़े
गोयल की शिकायत पर जब एलिसब्रिज पुलिस वस्त्रापुर स्थित होटल में कार्रवाई की तो इस दौरान पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा। होटल में मौजूद ट्रांसवूमेन सबसे सामने कपड़े उतार दिए। पुलिस की जांच में सामने आया है दो ट्रांसवूमेन ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवाओं के साथ ऐसी घटनाएं कर रहे थे, हालांकि होटल में हंगामे के बीच एक ट्रांसवूमेन भाग निकली। पुलिस एक ट्रांसवूमेन को पकड़ा है। जिसकी पहचान सना शेख के तौर पर हुई है। वह दिल्ली के रहने वाली है। यहां अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में दूसरे ट्रांसवूमेन मीरा के साथ रहती थी।

बड़े नेटवर्क का खुलासा
पुलिस की गिरफ्त में आई ट्रांसवमूेन सना शेख के मोबाइल की जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं हवाई मार्ग से कई शहरों की यात्रा कर चुकी हैं। इन्होंने इस तरह से कई लोगों से पैसे भी ऐंठे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर में सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करने की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस केअनुसार पूरे मामले की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इन्होंने कितने लोगों के साथ ऐसी घटनाएं की हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.