डिजिटल संसद से क्या बदलने वाला है? आपने कभी सोचा भी नहीं होगा
Updated on
26-04-2023 06:14 PM
नई दिल्ली: मॉर्डन सुविधाओं से लैस नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देशवासियों में एक अलग उत्साह और जोश है। हालांकि अभी इसके उद्घाटन की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन हाई टेक संसद को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। इस बीच नए संसद भवन को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अत्याधुनिक नए संसद भवन का उद्घाटन 'डिजिटल संसद' के लॉन्च के साथ होने की संभावना है। लोकसभा सचिवालय का यह पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म ना केवल संसद सदस्यों के संसदीय रिकॉर्डों तक पहुंचने की प्रक्रिया को आसान बनाएगा बल्कि 22 अनुसूचित क्षेत्रीय भाषाओं में सदन की कार्यवाही के रीयल टाइम ट्रांसक्रिप्शन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का भी उपयोग करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। 64500 स्क्वायर मीटर में बनकर तैयार हो रहा यह नया संसद भवन चार मंजिला है। इसकी लागत करीब 971 करोड़ रुपये है। संसद की नई बिल्डिंग में कुल 1224 सांसदों के बैठने की सुविधा है। इनमें 888 लोकसभा सदस्य बैठ सकेंगेस जबकि राज्यसभा चैंबर में 384 सांसदों के बैठने का इंतजाम होगा।
'स्पीच टु टेक्स्ट' इंजन करेगा तुरंत अनुवाद
नई संसद में AI पर आधारित 'स्पीच टु टेक्स्ट' इंजन संसदीय कार्यवाही के दौरान तुरंत अनुवाद करेगा। अभी संसद सचिवालय की रिपोर्टिंग ब्रांच के जरिए इसका ट्रांसक्रिप्ट तैयार किया जाता है। लेकिन AI के कारण अब सदन की कार्यवाही का सटीक अनुवाद साथ के साथ ही होता चला जाएगा।
क्या है मकसद?
'वन नेशन, वन एप्लीकेशन' प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सांसदों को पोर्टल के 'नॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम' के जरिए हाई टेक करने से है। इससे सांसदों के संसद के संसाधनों तक त्वरित पहुंच बढ़ेगी। वहीं सचिवालय सूचना का ऑनलाइन प्रसार करने में सक्षम होगा। पोर्टल मंत्रालयों और संसद के बीच शुरू से अंत तक डिजिटल संचार की सुविधा प्रदान करेगा और नागरिकों के लिए यह संसदीय व्यवसाय और अन्य संबंधित जानकारी तक आसान पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…