दिल्‍ली में ऐसा क्‍या होने वाला है? होटल के कमरों का एक रात का किराया 2.32 लाख के पार

Updated on 09-02-2026 01:25 PM
नई दिल्‍ली: राजधानी में पांच सितारा होटल के कमरों के किराये में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासतौर से 16 से 20 फरवरी 2026 तक इन होटलों में एक-एक रूम के लिए मारामारी है। राजधानी में इस दौरान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। देश-दुनिया के हजारों प्रतिनिधि इस कार्यक्रम के लिए शहर पहुंचेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ग्‍लोबल कम्‍युनिटी से मजबूत उपस्थिति की उम्मीद है। इसमें कार्यक्रम से पहले 35,000 से ज्‍यादा रजिस्‍ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। इस कारण दिल्ली में पांच सितारा होटलों के किराये आसमान छूने लगे हैं।

2.32 लाख के पार पहुंचे रेट

इकोनॉमिक टाइम्स (ईटी) के अनुसार, 16 फरवरी को दिल्ली के इम्पीरियल होटल में एक रात के कमरे का किराया 197,049 रुपये होगा। साथ ही 35,469 रुपये का अतिरिक्त टैक्‍स भी लगेगा। यानी एक रात का किराया 2,32,518 रुपये चार्ज किया जाएगा। हयात रीजेंसी (दिल्ली) प्रति रात लगभग 50,000 रुपये ले रहा है। वहीं, लीला पैलेस, दिल्ली टैक्‍स सहित प्रति रात 78,000 रुपये वसूल रहा है।आंकड़ों से यह भी पता चला कि दिल्ली में शांगरी-ला इरोस होटल 18 फरवरी के लिए पूरी तरह से बुक है। लेकिन, 16 फरवरी को एक रात का किराया टैक्‍स सहित प्रति रात 89,000 रुपये होगा।

होटलों के रूम लगभग बुक

द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के होटल मैनेजर विनीत कपूर ने न्‍यूज पोर्टल को बताया, 'हम शहर के कार्यक्रमों और एआई शिखर सम्मेलन से हाई डिमांड के कारण चुनिंदा तारीखों पर फुल ऑक्‍यूपेंसी की उम्मीद कर रहे हैं। हम 19 और 20 फरवरी के लिए लगभग 'सोल्‍ड आउट' सिचुएशन में हैं।'

उन्‍होंने कहा, 'सभी कमरों, जिनमें सुइट्स भी शामिल हैं, की मांग मजबूत है। हम शिखर सम्मेलन के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय लीडर्स और प्रतिनिधियों की मेजबानी करेंगे।'

लीला पैलेस, आईटीसी मौर्य और ताज पैलेस जैसे पांच सितारा होटल उनमें शामिल हैं जो पीक सीजन रेट पर मध्यम मूल्य निर्धारण के साथ अपने कमरे पेश कर रहे हैं।

100 से ज्‍यादा देशों के लोग लेंगे ह‍िस्‍सा

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 100 से ज्‍यादा देशों के लोग हिस्‍सा लेंगे। इनमें 15 से 20 राष्ट्राध्यक्ष, विभिन्न देशों के 50 से अधिक मंत्री और 40 से अधिक प्रमुख वैश्विक और भारतीय कंपनियां शामिल हैं।

इरोस होटल, नई दिल्ली के महाप्रबंधक दविंदर जुज ने बताया कि फरवरी 2026 में अन्य तारीखों की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन के दौरान कीमतों में लगभग 30-50% की बढ़ोतरी हुई है।

उन्‍होंने कहा, 'दिसंबर और जनवरी में व्यवसाय उम्मीद से थोड़ा नरम रहा है। प्रति उपलब्ध कमरा राजस्व बढ़ोतरी ने अन्य बाजारों में देखे गए स्तरों को पूरा नहीं किया है।' जुज बोले, 'हम आने वाले महीनों में राजस्व बढ़ाने के लिए अपनी रणनीतियों को एडजस्‍ट कर रहे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.