क्‍या है ग्रीन रेलवे, जिसमें भारत जल्द बनेगा नंबर 1

Updated on 02-02-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: बजट 2023 (Budget 2023) की घोषणाओं का ऐलान हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा हर सेक्टर के लिए तोहफे की बरसात कर दी। रेलवे को भी 2.4 लाख करोड़ रुपये खर्च करने क लिए मिले है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने ग्रीन रेलवे (Green Railway) का जिक्र किया है। यहां ग्रीन रेलवे का मतलब ग्रीन यानी हरे रंग से नहीं है। यहां ग्रीन से मतलब हरित ऊर्जा यानी ग्रीन एनर्जी से है। ग्रीन एनर्जी मतलब हाइड्रोजन ट्रेनों से है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट घोषणा के दौरान कहा कि भारतीय रेलवे जल्द ही विश्व का सौ फीसदी ग्रीन रेलवे ( World First Green Railway )बन जाएगा। रेलवे साल 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को पाकर दुनिया में नंबर वन बन जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रीन रेलवे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत रेलवे तेजी और मजबूती के साथ जीरो कार्बन उत्‍सर्जन की दिशा में बढ़ रहा है। भारतीय रेलवे बहुत जल्‍द दुनिया की पहली ग्रीन रेलवे बन जाएगी। ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेनों की मदद से रेलवे जीरो कार्बन उत्सजर्न के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बजट घोषणाओं के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में पहली ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेनें चलने लगेगी।
वहीं प्रदूषण को कम करने के लिए रेलवे लगातार रेल विद्युतीकरण पर जोर दे रहा है। साल 2014 के बाद से ये लगभग 10 गुना बढ़ गया है। इन वजहों से प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे को सौगातों की बरसात की। बजट में 2.4 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंजिट किया गया है। वहीं नई परियोजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बजट घोषणाओं के बाद रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत के बाद वंदे मेट्रो ट्रेनों के अलावा वंदे मेट्रो का संचालन भी किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.