रतन टाटा की 78 साल पुरानी इस फोटो में ऐसा क्या है जो उमड़ पड़ा भावनाओं का ज्वार, आप भी देखिए

Updated on 14-01-2023 07:08 PM
नई दिल्ली: रतन टाटा (Ratan Tata) को कौन नहीं जानता। टाटासंस को इस मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी टाटा के नाम कर दी। करियर के शुरूआत से लेकर रिटायरमेंट के बाद भी वो टाटा को बुलंदियों पर पहुंचाने में जुटे हैं। रतन टाटा ने सफलता के ऊंचाईयों को छुआ, लेकिन अपने अकेलेपन से वो जीत नहीं पाए। कई बार उन्होंने अकेलेपन को लेकर बातें की है। अब उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उनके बचपन की है। उनके साथ एक और लड़का है। फोटो के साथ उन्होंने खूबसूरत का कैप्शन भी लिखा है।

रतन टाटा हुए भावुक

रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की है। ये फोटो साल 1945 की है। इस फोटो में उनके साथ उनके छोटे भाई जिमी टाटा है (Jimmy Tata)। दोनों की इस इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को देखकर लोग गदगद भीहो रहे हैं और भावुक भी । तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, " वो खुशी के दिन थे। हमारे बीच कुछ नहीं आया।" 78 साल पुरानी इस तस्वीर को देखकर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं लोग रतन टाटा के अकेलेपन को भी महसूस कर पा रहे हैं। 10 जनवरी को जैसे ही उन्होंने अपने भाई जिमी के साथ अपनी ये पुरानी फोटो शेयर की, दो घंटे के भीतर ही इसे 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। हजारों लोगों ने इस फोटो पर कमेंट किया है। 3500 करोड़ की संपत्ति के मालिक रतन टाटा की सादगी देखकर लोग हैरान है। लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है।

कौन हैं जिमी टाटा

रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा भी उनकी तरह की सादगी का जीवन जीते हैं। मुंबई के कोलाबा में वो एक दो कमरे के घर में रहते हैं। वो न तो मोबाइल फोन रखते हैं और ना ही उनके घर में टीवी है। अखबार से ही वो टाटासंस कंपनी और अपने भाई रतन टाटा की खबर रखते हैं। वह स्क्वैश के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने भी शादी नहीं की। उन्होंने टाटासंस की अलग-अलग कंपनियों में काम किया। अब रिटायरमेंट के बाद वो घर में वक्त बिता रहे हैं। जिमी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.