मेड इन इंडिया रेंज रोवर, आइकॉनिक कार को लेकर जेएलआर का बड़ा प्‍लान क्‍या?

Updated on 25-05-2024 01:00 PM
नई दिल्‍ली: लग्‍जरी कार बनाने वाली मशहूर ऑटोमोटिव कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) भारत में अपनी यात्रा का नया चैप्‍टर शुरू करने के लिए तैयार है। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली JLR पुणे प्लांट में अपनी फ्लैगशिप रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट मॉडल की स्थानीय असेंबली शुरू करेगी। यह कदम JLR को पहले से ही भारत में असेंबल की जा रही अन्य गाड़ियों जैसे कि डिस्कवरी स्पोर्ट और F-PACE में शामिल कर देगा। पहली बार है जब इन मॉडलों का उत्पादन ब्रिटेन के बाहर किया जाएगा। यह भारतीय बाजार में जेएलआर के आत्मविश्वास को दर्शाता है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 15 साल पहले जेएलआर को टाटा परिवार में लाने के लिए रतन टाटा को धन्यवाद दिया। उन्होंने उस समय से जेएलआर के ब्रांड पोर्टफोलियो में अहम बदलाव और एक्‍सपैंशन पर रोशनी डाली।

चंद्रशेखरन ने कहा, 'तब से जेएलआर के लिए यह एक शानदार यात्रा रही है। आज जेएलआर के पास खूबसूरत, विशिष्ट ब्रांडों के जरिये ब्रांडों का जबर्दस्‍त कलेक्‍शन है। यह अब तक की सबसे प्रतिष्ठित और सर्वश्रेष्ठ एसयूवी है। यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि रेंज रोवर का निर्माण भारत में किया जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.