भारतीय सरजमीं पर कैसा है वनडे में पाकिस्तान का रिकॉर्ड, विश्व कप से पहले जान लीजिए यह रिकॉर्ड

Updated on 30-09-2023 02:55 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। हालांकि फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है वह खेला जाएगा 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में और यह मुकाबला होगा भारत और पाकिस्तान के बीच।

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बायलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। ये दोनों टीमें एशिया कप या फिर आईसीसी के इवेंट में ही एक दूसरे से टकराती है। ऐसे में फैंस इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को देखने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। खास कर तब जब यह मैच भारतीय सरजमीं पर हो रही हो।
आईसीसी विश्व कप कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम ने 7 साल बाद भारत पहुंची है। ऐसे में आइए जानते हैं वनडे में भारतीय सजरजमीं पर कैसा है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड।

कैसा है भारत में पाकिस्तान का वनडे में रिकॉर्ड?

भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे से भिड़ती है तो मुकाबला रोमांचक ही होता है। हालांकि भारतीय सरजमीं पर अगर रिकॉर्ड को देखा जाए तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम थोड़ी बेहतर नजर आती है। भारत के घर में पाकिस्तानी टीम कुल 30 वनडे मैचों में मैदान पर उतरी है। इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने कुल 19 मुकाबले में जीत हासिल की जबकि भारत को सिर्फ 11 मैचों में मिली है।

हालांकि वनडे विश्व कप में अगर रिकॉर्ड को देखें तो उसमें टीम इंडिया पाकिस्तान पर भारी रही है। भारत में पाकिस्ता की टीम कुल दो बार वनडे विश्व कप के लिए मैदान उतरी। पहली बार 1996 में मोहम्मद अजहरुद्दिन की कप्तानी के खिलाफ और दूसरी बार 2011 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ। दोनों ही बार पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ उसके घर में मुंह की खानी पड़ी।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भी टीम इंडिया भारतीय सरजमीं पर वनडे विश्व कप में अजेय रहने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.