पेंशन बढ़ाने वाली स्कीम क्या है? क्या आपको होगा फायदा? आपके हर सवाल का जवाब यहां

Updated on 21-02-2023 08:46 PM
नई दिल्ली: अगर आप भी नौकरीपेशा है और रिटायरमेंट के बाद पेंशन में मोटी रकम पाना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर खुशखबरी हैं। कर्मचारियों की पेंशन सुविधा के मैनेज करने वाली संस्था ईपीएफओ ( EPFO) कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) के जरिए आपको अपना पेंशन बढ़ाने का मौका दे रही है। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप 3 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इस स्कीम को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। क्या इस स्कीम का लाभ सभी नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा? इस स्कीम का लाभ कौन उठा सकता है? ईपीएस स्कीम से कितना फायदा होगा? क्या मुझे इस स्कीम का लाभ मिलेगा? ये पेंशन स्कीम है क्या? अगर आपके मन में भी इसी तरह का कोई सवाल है तो आइए इसकी पूरी डिटेल जानते हैं।

क्या है EPS पेंशन स्कीम

कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) की ओर से चलाई जाने वाली कर्मचारी पेंशन स्कीम है। इसे 1995 में लॉन्च किया गया था। इस स्कीम में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों ही शामिल होते हैं। ईपीएफ फंड में कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 12 % का योगदान इसमें करते हैं। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का समान योगदान होता है। नियोक्‍ता की ओर से किए गए योगदान का 8.33 फीसदी ईपीएस में जाता है और 3.67 फीसदी हर महीने ईपीएफ में जाता है। इस रकम पर ब्याज सहित रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को लौटा दिया जाता है। आपको बता दें कि पहले अधिकतम पेंशन योग्य सैलरी 6500 रुपये तय की गई थी, जिसे साल 2014 में बढ़ाकर 15000 रुपये कर दिया गया।

किसे मिलेगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक इस स्कीम के लिए योग्य कर्मचारियों की दो कैटेगरी बनाई गई। पहली कैटेगरी के तहत उन कर्मचारियों को रखा गया है, जो 1 सितंबर 2014 या उससे पहले ईपीएस के मेंबर थे और उन्होंने हायर पेंशन का विकल्प को चुना। ये लोग पहले से ईपीएस में अधिक योगदान दे रहे थे, लेकिन ईपीएफओ ने उनके रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया। दूसरी कैटेगरी में वो कर्मचारी शामिल किए गए जिनकी बेसिक सैलरी और डीए 15000 रुपये से कम है।

    क्या आपके लिए है काम की खबर

    अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट से स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस स्कीम का लाभ सभी कर्मचारियों या EPFO सब्सक्राइबर्स को नहीं मिलेगा। इसका लाभ आपको तभी मिलेगा, जब आप इसकी कैटेगरी में शामिल हो। ईपीएस स्कीम के लिए बेसिक सैलरी और डीए की कैपिंग 15 हजार रखी गई है। यानी अगर आपकी सैलरी 1 लाख या डेढ़ लाख भी हो तो भी EPS के लिए अधिकतम सीमा 15 हजार ही मानी जाएगी और इसी आधार पर 8.33 फीसदी हिस्सा 1250 रुपये ही आपके ईपीएस स्कीम में जमा होगा। अगर इसका कैपिंग हटा दी जाए यानी अगर औसत सैलरी एक लाख मानी जाए तो आपका पेंशन बढ़कर 50000 रुपये हो जाएगी। साल 1996 में एक विकल्प आया था जिसमें कर्मचारी अपनी एक्चुअल मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.