आराम क्या होता है... टीम से निकालो, रोहित-विराट और राहुल पर बिफरे गौतम गंभीर!

Updated on 30-12-2022 06:26 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मौजूदा समय में भारतीय टीम के चनय पर बयान देकर हलचल मचा दी है। गंभीर का मानना है कि अगर चयनकर्ता विराट कोहली, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों से आगे देखने में विश्वास करते हैं तो ऐसा ही हो। टी20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 में भारत की खिताबी जीत में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरर रहे गंभीर टीम के व्यक्तिगत खिलाड़ियों और टीम में उनकी जगह पर भी अधिक स्पष्टता चाहते हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए ऋषभ पंत के साथ इन तीनों को आराम दिया गया है या बाहर किया गया है। गंभीर ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, 'स्पष्टता होनी चाहिए। चयनकर्ताओं और इन खिलाड़ियों के बीच अच्छा संवाद होना चाहिए। अगर चयनकर्ताओं ने इन लोगों से आगे देखने का फैसला किया है तो ठीक है। मुझे लगता है कि बहुत सारे देशों ने ऐसा किया है।'उन्होंने कहा, 'जब चयनकर्ता और प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों से आगे देखते हैं तो हम बहुत हंगामा करते हैं। आखिरकार यह व्यक्तिगत खिलाड़ियों के बारे में नहीं है लेकिन यह इस बारे में है कि आप अगले (टी20) विश्व कप (2024 में) के लिए अपनी योजनाओं को लेकर कैसे आगे बढ़ना चाहते हैं। आखिर आप वहां जाना चाहते हैं और इसे जीतना चाहते हैं। यदि ये खिलाड़ी इसे हासिल नहीं कर पाए तो क्या पता सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी, युवा पीढ़ी उस सपने को हासिल कर ले।'


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.