20/4/10 का रूल आएगा काम
पैसो से जुड़े लेनदेन में फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के बनाए कुछ रूल्स काफी लोकप्रिय हैं। कार खरीदने में भी ऐसा ही एक रूल है। यह है 20/4/10 का नियम। यह रूल आपको यह भी बताएगा कि आपकी पसंदीदा कार की खरिदारी कितनी सही है या आपको कार खरीदने से पहले कुछ और करना चाहिए।
क्या है 20/4/10 रूल?
यह रूल आपको बताता है कि आप किसी कार को तब अफोर्ड कर सकते हैं, जब आप इन तीन जरूरतों को पूरा करते हों:
1. कार खरीदते समय आप 20 फीसदी या इससे अधिक का डाउन पेमेंट कर सकते हों। रूल के अनुसार एक ग्राहक को कार लोन लेते समय कम से कम 20 फीसदी रकम डाउन पेमेंट में देनी चाहिए।
2. आप 4 साल या इससे कम अवधि के लिए कार लोन ले सकते हैं। रूल के अनुसार लोन की अवधि अधिकतम 4 साल होनी चाहिए।
3. आपकी कुल ट्रांसपोर्टेशन लागत (कार की ईएमआई सहित) आपकी मंथली सैलरी की 10 फीसदी से कम होनी चाहिए। ट्रांसपोर्टेशन लागत में ईएमआई के अलावा फ्यूल और मेंटेनेंस का खर्चा भी शामिल होता है।
रूल को फोलो करने में मदद करेंगे ये टिप्स :
1. जितना ज्यादा हो सके डाउन पेमेंट करें।
2. अपग्रेडेड मॉडल खरीदने की बजाय कार का बेस मॉडल खरीदें।
3. पिछले साल की बची हुई नई कार इन्वेंट्री पर विचार करें।
4. एक नई कार खरीदने की बजाय यूज्ड कार खरीदें।
5. अपनी मौजूदा कार को अधिक समय तक अपने पास रखें और नई कार के लिए बचत करें।
