रतन टाटा के निधन के बाद आज क्या है टाटा ग्रुप के शेयरों का हाल? यहां जानिए

Updated on 10-10-2024 12:09 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। महाराष्ट्र और झारखड में राजकीय शोक घोषित किया गया है। विमान बनाने वाली यूरोप की दिग्गज कंपनी एयरबस ने रतन टाटा के प्रति सम्मान दिखाते हुए आज भारत और साउथ एशिया के नए मुख्यालय के लॉन्च का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इस बीच टाटा ग्रुप के अधिकांश शेयरों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है।

रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाले टाटा ग्रुप की दो दर्जन से अधिक लिस्टेड कंपनियां है। टीसीएस मार्केट कैप के हिसाब से टाटा ग्रुप की सबसे मूल्यवान और देश की दूसरे सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसकी लिस्टिंग 2004 में हुई थी। इसका मार्केट कैप करीब 15,43,114.33 करोड़ रुपये है। ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, इंडियन होटल्स, टाटा कम्युनिकेशंस, वोल्टास और टाटा एलेक्सी शामिल है। इनमें से अधिकांश कंपनियों के शेयरों में आज तेजी दिख रही है।

शेयरों का हाल


टीसीएस का शेयर बीएसई पर 0.22% तेजी के साथ 4261.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कारोबार के दौरान यह 4290.20 रुपये तक गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 4,585.90 रुपये है। टाटा मोटर्स का शेयर 0.35% गिरावट के साथ 935.85 रुपये पर है। टाइटन का शेयर सपाट 3494.00 रुपये पर है। टाटा स्टील का शेयर 1.01% तेजी के साथ 160.60 रुपये पर है। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट का शेयर 1.75% गिरावट के साथ 8076.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। रतन टाटा के भाई नोएल टाटा इस कंपनी के चेयरमैन हैं।

टाटा पावर का शेयर 2.36% के साथ 471.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले छह साल में करीब 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स का शेयर 0.26% तेजी के साथ 1121.05 रुपये पर है जबकि टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 0.79% तेजी के साथ 1965.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। टाटा एलेक्सी का शेयर 3.38% तेजी के साथ 7868.60 रुपये पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.