क्या है DLS मेथड जिससे बारिश के बावजूद भी जीता भारत, मायूस हुआ आयरलैंड

Updated on 19-08-2023 02:09 PM
डबलिन: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मेजबान आयरलैंड को जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में डकवर्थ लुईस मेथड के चलते 2 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में आयरलैंड ने 7 विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। भारत ने इसके जवाब में 6.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए थे। इसके बाद मैच में बारिश हो गई, जोकि रुकि नहीं। वहीं डकवर्थ लुईस के चलते भारत 2 रन से आगे था। ऐसे में जीत भी भारत की ही हुई।

अब बहुत फैंस के मन में डकवर्थ लुईस मेथड को लेकर काफी सवाल होते हैं, कि आखिर यह कौनसा मेथड है जिससे दो टीमों का हारना जीतना तय होता है। यह फिर यह काम कैसे करता है। काफी बार इसकी आलोचना भी होती है। तो आइये आपको DLS मेथड के बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या है डकवर्थ लुईस मेथड?
डकवर्थ-लुईस मेथड (डीएलएस) मैथमेटिकल फॉर्मूलेशन है जिसे मौसम या अन्य परिस्थितियों से बाधित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य कैलकुलेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मेथड दो अंग्रेजी सांख्यिकीविदों (Statisticians), फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस द्वारा तैयार किया गया था। सबसे पहले इसे 1997 में पेश किया गया था और 1999 में आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आधिकारिक रूप से डकवर्थ लुईस मेथड को अपनाया गया था।

डकवर्थ-लुईस मेथड में गणना बचे हुए ओवर और बचे हुए विकेट पर निर्भर करती है। मैच के दौरान इसी को ध्यान में रखकर कोई टीम अपने खेल को तेज या धीमा करती है। इसलिए, डकवर्थ-लुईस मेथड भी इन दोनों कारक पर निर्भर करता है। इसके लिए डकवर्थ-लुईस विधि में एक टेबल बनाया गया है। रन, ओवर या विकेट का मूल्य इसमें बचे हुए ओवर और विकटों पर निर्भर करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.