क्या है IRCTC घोटाला जिसने चुनावों से पहले बढ़ा दी है लालू परिवार की मुश्किल?

Updated on 13-10-2025 01:08 PM
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव की जानकारी में इस घोटाले की साजिश रची गई। इससे लालू यादव के परिवार को काफी फायदा हुआ। उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव को बेहद कम दाम पर जमीन मिली थी। आखिर क्या है यह मामला?

आईआरसीटीसी होटल घोटाले का यह मामला यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल का है। उस दौरान लालू यादव रेल मंत्री थे। इस दौरान इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने पुरी और रांची के बीएनआर होटल के संचालन और रखरखाव का ठेका प्राइवेट कंपनियों को देने की प्रक्रिया शुरू की। सीबीआई का आरोप है कि टेंडर प्रोसेस में हेराफेरी की गई ताकि सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को ठेका मिल सके। इसके बदले में इस होटल कंपनी ने लालू परिवार से जुड़ी एक बेनामी कंपनी को कीमत से कहीं कम रेट पर जमीन दी थी।

पटना की जमीन

सीबीआई के मुताबिक पटना में तीन एकड़ में फैली लगभग 94 करोड़ रुपये की जमीन महज 65 लाख रुपये में बेच दी गई जबकि इसका सर्किल रेट 32 करोड़ रुपये था। यह जमीन किसी बेनामी कंपनी डिजिटल मार्केटिंग लिमिटेड के जरिए ट्रांसफर की गई थी। बाद में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के स्वामित्व वाली लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने इस बेनामी कंपनी को खरीद लिया था।
सीबीआई ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। उन पर पूरी साजिश रचने का आरोप है। उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर भी लैंड डील में शामिल होने का आरोप है। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और अभी विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर इस मामले में परिवारिक फायदा लेने का आरोप है। इसके अलावा लालू के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेम चंद गुप्ता भी इसमें आरोपी हैं। उनकी पत्नी सरला गुप्ता ही सुजाता होटल्स की मालकिन हैं।

14 लोगों पर आरोप

जांच एजेंसी ने साथ ही आईआरसीटीसी के चार अधिकारियों और सुजाता होटल्स के डायरेक्टर्स को भी आरोपी बनाया है। कोर्ट ने आज लालू यादव समेत इन सभी 14 लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं। सीबीआई ने दावा किया था कि उसके पास सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। 1 मार्च को ही सीबीआई इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपों पर अपनी बहस पूरी कर ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.